छत्तीसगढ़
नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा।
साय कैबिनेट की होगी बैठक.! CM आज करेंगे कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस..चैतन्य की 5 दिन की रिमांड आवेदन पर कोर्ट में होगी सुनवाई..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक होगी. सीएम के पहले विदेश दौरे से पहले होनी वाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा संभव है.
मंत्रालय में सीएम साय आज करेंगे विभिन्न बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय, महानदी भवन में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक लेंगे. इसके अलावा वे प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों से भी बैठक करेंगे. इस दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित प्रस्तुतीकरण देखेंगे.
खेल अलंकरण समारोह की बदली तारीख
खेल अलंकरण समारोह की तारीख बदल दी गई है. पहले यह आयोजन 29 अगस्त को होना था, लेकिन अब इसे 3 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई है. इस समारोह में सीएम साय के साथ डॉ. रमन सिंह भी शामिल होंगे. खेल मंत्री टंकराम वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.
शहर में आज के कार्यक्रम
ईको-फ्रेंडली वर्कशॉप
पर्यावरण बचाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए शिकारपुरी महिला मंडल द्वारा राजधानी के समता कॉलोनी स्थित पंचायत भवन में ईको-फ्रेंडली वर्कशॉप आयोजित किया जा रहा है. इस वर्कशॉप में गणेश प्रतिमा के निर्माण (मिट्टी के गणेशजी की मूर्ति) का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
शिकारपुरी महिला मंडल की ओर से मिट्टी के गणेशजी की इको फ्रेंडली मूर्ति निर्माण के लिए वर्कशॉप, शिकारपुरी पंचायत भवन समता कॉलोनी में शाम 4 बजे से.
प्रदर्शनी व संगोष्ठी
पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी ‘आजादी की गढ़-गाथा’ का आयोजन, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की कथा वीथिका में सुबह 10 बजे से. स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान विषय पर संगोष्ठी दोपहर 2.30 बजे से.
व्रत का सामूहिक उद्यापन
महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र की ओर से मंगलागौरी व्रत का सामूहिक उद्यापन, महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में सुबह 10 बजे से.
कला प्रदर्शनी
महाकोशल कला परिषद द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कला प्रदर्शनी, महाकोशल आर्ट गैलरी में शाम 6 बजे से.
भिलाई में विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम साय होंगे शामिल, तोमर बंधुओं के पास कोर्ट में पेश होने का आज अंतिम दिन, NHM कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज से…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान वे भिलाई के नए बीजेपी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे. वहीं सुपेला में भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे.
छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में बन सकता है तगड़ा सिस्टम
रायपुर. बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है. प्रदेश में अभी मानसून की स्थिति कमजोर रहने की संभावना जताई गई है. आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने-चमकने की गतिविधि हो सकती है. कल यानी 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने के आसार हैं, जिसका मुख्य तौर पर प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में दिख सकता है.
दही हांडी प्रतियोगिता में सीएम साय होंगे शामिल, रायपुर में आज से नेशनल कराते चैंपियनशिप, CGBSE स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं में प्रवेश कल तक…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगे. गुढ़ियारी के श्रीनगर स्थित अवधपुरी मैदान में विशाल दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे शिरकत करेंगे.
CM साय आज रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, राजीव भवन में PCC चीफ बैज फहराएंगे तिरंगा, आज और कल नहीं बिकेगा मांस-मटन…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9 बजे वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे, जो पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा. सुबह 11 बजे टाऊन हॉल में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. शाम 6 बजे राजभवन में स्वागत समारोह में शामिल होंगे और 7 बजे महंत घासीदास स्मारक पहुंचकर संस्कृति विभाग के छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे.
विद्यार्थियों ने विशाल तिरंगे के साथ निकाली हर घर तिरंगा रैली
भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, लता उसेंडी हुईं शामिल
स्वतंत्रता दिवस के लिए किया अंतिम पूर्वाभ्यास परेड द्वारा मार्चपास्ट की ली सलामी
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
नशा मुक्त के लिए विद्यार्थियों ने ली शपथ
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे CM साय, राजधानी में आज BJP की तिरंगा यात्रा, युंका निकालेगी मशाल रैली, स्वतंत्रता दिवस परेड की आज फुल ड्रेस रिहर्सल…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे. विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण करेंगे. जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे. रायपुर लौट कर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों को ₹152.84 करोड़ का भुगतान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का जताया आभार
छत्तीसगढ़ में लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से कम बारिश होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्नदाब के प्रभाव से अगले तीन दिन प्रदेश में बरसात होने की संभावना जताई है. इसका सबसे ज्यादा ज्यादा असर दक्षिणी हिस्से में दिख सकता है.
CM साय आज राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 15 तक 4 मेमू ट्रेनें कैंसिल, दिल्ली से लौटेंगे पीसीसी चीफ दीपक बैज, पीएम सूर्य घर योजना के शिविर की होगी शुरुआत…
सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 11 बजे डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2.30 बजे मंत्रालय में सीएम फेलोशिप के छात्रों से चर्चा करेंगे. शाम 4 बजे वे महाराजा अग्रसेन कॉलेज जाएंगे, जहां पद्मश्री स्व. सुरेंद्र दुबे की पुस्तक मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं का विमोचन करेंगे.
नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए राहत की सौगात – छत्तीसगढ़ में बन रहे 15 हजार विशेष पीएम आवास
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर नक्सल प्रभावित इलाकों में अब उम्मीदों की नई छत बन रही है। नक्सल हिंसा से जूझे परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष परियोजना शुरू की है। इसके अंतर्गत 15 हजार आवास मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 3 हजार आवासों का निर्माण तेज़ी से जारी है।
राष्ट्रव्यापी घर घर तिरंगा 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चल रहे अभियान को जनभागीदारी आंदोलन का हिस्सा बनें,,तिरंगे के साथ harghartiranga. com पर करें फोटो अपलोड,,,और पाएं ऑनलाइन सर्टिफिकेट
हर घर तिरंगा अभियान*
*घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी आंदोलन का बने हिस्सा*
*2 अगस्त से हुई शुरूआत, 15 अगस्त तक चलेगा यह अभियान*
*तिरंगे के साथ harghartiranga.com पर करें फोटो अपलोड, दिया जाएगा आनलाईन सर्टिफिकेट*
जशपुरनगर 05 अगस्त 2025/ भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत हुई है, जो कि 15 अगस्त तक पूरे देश भर में चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 2025 की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी एवं तिरंगे के प्रारंभिक स्वरूप के डिजाइनर स्वर्गीय श्री पिंगली वेंकैया जी की जयंती 2 अगस्त के दिन उनके योगदान को स्मरण करते हुए की गई है।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड करें। भारत सरकार की ओर से उन्हें एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि तिरंगे के निर्माण में उनका योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। उनका यह योगदान हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने हमेशा की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा फहराने की अपील की और कहा कि अपनी सेल्फी या फोटो harghartiranga.com पर अपलोड कर इस राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी आंदोलन के गौरवशाली नागरिक बने।
हर घर तिरंगा अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारत की आज़ादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया था। इस पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।