छत्तीसगढ़
होली पर पूरे छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित, इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
राज्य शासन का आदेश जारी, होटल-बार से लेकर क्लब तक कहीं भी नहीं मिलेगी शराब, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
CG Assembly Budget Session : विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू होते ही गरमाएगा सदन, बजट पर होगी चर्चा
CG Assembly Budget Session : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं पत्रों का पटल पर रखा जाना, धयानाकर्षण के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की शुरुआत होगी।
Chhatisgarh Budget Session 2026 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री देंगे सवालों के जवाब, विपक्ष घेरने की तैयारी में
रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की शुरूआत के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर्ते के निधन का उल्लेख किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने भारसाधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे।
Chhattisgarh Budget: सीएम विष्णुदेव साय का संदेश– हर वर्ग के सशक्तीकरण का आधार बनेगा 2026-27 का बजट, आज विधानसभा में होगा पेश
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।
आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट… वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे राज्य का तीसरा बजट… मुख्यमंत्री साय का दौरा कार्यक्रम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्लेख से की जाएगी। इस दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। श्रद्धांजलि के पश्चात प्रश्नकाल प्रारंभ होगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्ययक प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे, जिस पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित “AI इंपैक्ट समिट” में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के प्रतिभाशाली सिबलिंग अनुराग मानिक और आस्था मानिक को इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि 40,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीन कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार क्षमता का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और उभरती तकनीकी शक्ति का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रस्तुत उनका “कर्तव्य” AI ऐप विशेष रूप से सराहना का केंद्र रहा। यह एप्लिकेशन AI-जनित आवाज और वास्तविक आवाज में अंतर पहचानकर लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने में सहायक होगा। तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का यह प्रयास आज के डिजिटल युग में अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा अपनी परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश में शिक्षा, नवाचार और अवसरों के विस्तार की दिशा में हो रहे समग्र विकास का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के युवा इसी प्रकार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री साय आज महत्वपूर्ण बैठकों में रहेंगे व्यस्त, CG Board की परीक्षाएं आज से शुरू, बिजली की नई दर तय करने आज आयोग दफ्तर में सुनवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में महत्वपूर्ण बैठकों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री साय नवा रायपुर स्थित अपने निवास में रहेंगे। इस दौरान वे सुबह करीब 11 बजे नवा रायपुर निवास में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा को लेकर अहम बैठक लेंगे। दिनभर बैठकों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
महानाट्य ‘जाणता राजा’ का मंचन : सीएम साय ने कहा – छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, धैर्य, रणनीति और आदर्श नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है, इसलिए हम सभी को अपने जीवन में शिवाजी जैसा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्भुत साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के मंचन के दौरान संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की संयुक्त बैठक आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को भाजपा जिला कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की संयुक्त बैठक आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी, प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई एवं जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया के साथ एआई की उपयोगिता पर विशेष जोर देते हुए विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार एवं फॉल्स नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने की बात कही। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक सुझाव दिए।
प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई ने आईटी सेल की कार्यप्रणाली, सरल पोर्टल के उपयोग तथा वर्तमान समय में डाटा मैनेजमेंट की महत्ता पर महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए।
जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की टीम का गठन शक्ति केंद्रों तक करने तथा उसके सक्रिय संचालन के निर्देश मंडल एवं मोर्चा अध्यक्षों को दिए।
बैठक में जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, सुरेश पटेल, चंद्र विशाल भूरा, सदाशिव सोनी, तोषण कुमार साहू, कृतिका जैन, ओमप्रकाश साहू, अखिलेश कश्यप, पंकज जगत, अर्पित सूर्यवंशी, राज्यंत ध्रुव, जीशान सिद्दीकी, राम प्रजापति, संदीप जंघेल, सुनील कुकरेजा, सचिन सिंघल, भीमवंत निषाद, विशेष शाह, अभिषेक तिवारी सहित मंडल के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रोहित द्विवेदी
मीडिया प्रभारी
भाजपा रायपुर
CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक, किसानों की अहम बैठक, सहयोग केंद्र में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी जनसमस्याओं का निराकरण, रायपुर में आज…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री आज सिविल लाइन स्थित अपने निवास में विभागीय बैठक लेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे आयोजित महानाट्य ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय में आज लगेगा सहयोग केंद्र, अभनपुर-कुरुद नई रेल लाइन पर होगा हाई-स्पीड ट्रायल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9.30 बजे वे मोवा स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 10.55 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय जाएंगे, जहां उन्हें विभिन्न विभागीय बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वे रायपुर से बिलासपुर के बोदरी के लिए रवाना होंगे और वहां मुख्य न्यायधीश के आवास पर जाएंगे। उसके बाद करीब शाम 7 बजे सीएम साय रायपुर वापस लौटेंगे।
अंतिम पड़ाव पर नक्सलवाद! अब छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में सिमटा, डेडलाइन से पहले नई सूची हुई जारी
24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन के पटल पर अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे. वहीं आगामी बजट सत्र को लेकर मंत्री ओपी ने बताया कि इस बार बजट नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा. यह बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.
हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करना है - मुख्यमंत्री साय
संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
CM साय ने बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का बढ़ाया आत्मविश्वास, कहा- ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है. उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है.
CM साय आज सरगुजा विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक… कोरिया महोत्सव का होगा आगाज…भाठागांव सड़क निर्माण में देरी के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बैकुंठपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल. वह सुबह 11 बजे बैकुंठपुर के जिला पंचायत परिसर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड जाएंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. दोपहर 3.20 को रायपुर आयेंगे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद वह शाम 5.15 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
पाकिस्तान बॉर्डर के पास से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड, ड्रोन के जरिए सीमापार से गिराए जाते थे नशीले पदार्थ, फिर देशभर में सप्लाई
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है.