देश-विदेश

"सीआईडी के किरदार दिनेश फड़नीस का निधन, अभिनय जगत में शोक की लहर"


सोनी टीवी के सबसे लोकप्रिय क्राइम शो ‘सीआईडी’ में पॉपुलर किरदार का निधन हो गया है. सीआईडी में अधिकारी फ्रेडरिक्स से मशहूर दिनेश फड़नीस ने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. फड़नीस का मल्टिपल ऒर्गन फिलियर के चलते निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

CID में दया के किरदार निभाने वाले और दिनेश फड़नीस के बेहद करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने निधन की खबर की पुष्टी की है. दया ने ये भी बताया कि दिनेश लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी परेशानी दिनों दिन बढ़ती ही गई. दिनेश फडणीस 30 नवंबर से कांदिवली के तुंगा अस्पताल में एडमिट थे.

अभिनेता का अंतिम संस्कार आज यानी पांच दिसंबर को होगा. अभिनेता का अंतिम संस्कार अब दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा. सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है. वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

दिनेश की हालत गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. वे लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था. 

 

 

 

#sonytv #starplus #indianidol #bollywood #love #colorstv #beyhadh #zeetv #sonytvofficial #instagram #sony #tellywood #thekapilsharmashow #bhfyp #jenniferwinget #kapilsharma #kapilsharmashow #memes #actor #yudkbh #comedy #sabtv #television #samaina #k #ashisingh #sonyliv #voot #ashdeep #bigboss

Leave Your Comment

Click to reload image