"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की गणतंत्र दिवस परेड की तस्वीरें, दिखा राष्ट्रीय गरिमा और नारी शक्ति का प्रतीक"
देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया.
परेड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में यहां की कुछ तस्वीरें साझा की है. इन तस्वरों में नारी शक्ति की झलक नजर आ रही है. सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया. ऐसा पहली बार हुआ कि तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल हुआ.