खेल
गुरप्रीत और अमनप्रीत ने 25 मीटर पिस्टल में भारत को पहला-दूसरा स्थान दिलाया
अनीष भानवाला ने एशियाई चैंपियनशिप में 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का रजत पदक जीता
यूएस ओपन: अल्काराज, शेल्टन और जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचे
कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों पर लगाया शतक
एशियाई चैंपियनशिप: मनु ने जीता कांस्य, जूनियर वर्ग में रश्मिका ने साधा स्वर्ण पर निशाना
पीसीबी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: बाबर, रिज़वान समेत किसी क्रिकेटर को 'ए' कैटेगरी में जगह नहीं
भारत-इंग्लैंड टेस्ट: क्रिस वोक्स बल्लेबाज़ी करने उतरेंगे या नहीं, रूट ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती लगातार सातवीं टी20 सीरीज
क्रिस वोक्स की चोट से इंग्लैंड परेशान, इस गेंदबाज से टीम को उम्मीद
इंग्लैंड को बड़ा झटका, कंधे की चोट के कारण वोक्स पांचवें टेस्ट से हुए बाहर
ENG vs IND: शुभमन गिल ने 59 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, गावस्कर-सोबर्स जैसे दिग्गजों को पछाड़ बने नंबर 1
ENG vs IND: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में जो किया वो एक नया इतिहास बन गया है. कप्तान बनने के बाद गिल ने बल्ले से रनों की बारिश की और भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है.
कौन हैं दिव्या देशमुख, जो बनीं शतरंज की नई वर्ल्ड चैंपियन, 19 साल की उम्र में ही कर दिया कमाल
FIDE Women’s Chess World Cup 2025 Final: भारतीय शतरंज की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। दिव्या देशमुख ने FIDE महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। 19 साल की इस युवा खिलाड़ी ने न सिर्फ वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल किया।
FIDE Women’s World Cup 2025: पहली बार चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में होगा भारत बनाम भारत, ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच खिताबी टक्कर
FIDE Women’s World Cup 2025: भारत के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा करीब है। FIDE महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में अब दो भारतीय ग्रैंडमास्टर्स कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख आमने-सामने होंगी। गुरुवार को सेमीफाइनल के टाईब्रेकर मुकाबले में कोनेरू हम्पी ने चीन की ग्रैंडमास्टर ली टिंगजी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जबकि दिव्या देशमुख ने चीन की ही तान झोंगयी को मात दी।
Chess World Cup 2025: फैंस का इंतजार खत्म, भारत को मिल गई वर्ल्ड कप की मेजबानी,
Chess World Cup 2025: भारत के शतरंज प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी समने आई है। शतरंज वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारतीय सरजमीं पर होने जा रहा है। लगभग 23 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद भारत को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेज़बानी का मौका मिला है। यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। हालांकि, आयोजन स्थल की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
FIDE ने की पुष्टि
शतरंज की वैश्विक संस्था FIDE (फिडे) ने 21 जुलाई को इसकी आधिकारिक घोषणा की। वर्ल्ड कप 2025 में कुल 206 खिलाड़ी भाग लेंगे, जो सिर्फ खिताब के लिए ही नहीं बल्कि 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने के लिए भी प्रतिस्पर्धा करेंगे। यही टूर्नामेंट भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन का रास्ता तय करता है।
2002 के बाद पहली बार भारत में आयोजन
भारत में पिछली बार यह वर्ल्ड कप 2002 में हैदराबाद में आयोजित हुआ था, जहाँ ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने खिताब जीतकर इतिहास रचा था। अब 23 साल बाद यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दोबारा भारत में आयोजित हो रहा है। यह प्रतियोगिता नॉकआउट फॉर्मेट में खेली जाएगी। यानि हर मुकाबले में हारने वाला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
कौन होंगे आकर्षण का केंद्र?
इस टूर्नामेंट में भारत के कई नामी शतरंज खिलाड़ी शिरकत करेंगे, जिनमें मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश, वर्ल्ड कप 2023 के उपविजेता आर. प्रज्ञानानंद, और दुनिया के शीर्ष-5 में शुमार अर्जुन एरिगैसी प्रमुख हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी टूर्नामेंट को और भी रोमांचक और दर्शनीय बना देगी।
FIDE का उत्साह
FIDE के सीईओ एमिल सुतोव्स्की ने कहा, “हम भारत में वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन कर बेहद उत्साहित हैं। भारत वह देश है जहां शतरंज सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक जुनून है।”
भारतीय दर्शकों के लिए यह टूर्नामेंट एक यादगार अवसर होगा, जब वे घर बैठे विश्व स्तरीय शतरंज का रोमांच देख पाएंगे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को जीत के लिए संघर्ष करते हुए समर्थन दे सकेंगे।
रायपुर में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आगाज़, देशभर के 1500 प्रतिभागी प्रतियोगिता में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ हुआ। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन खेल मंत्री टंक राम वर्मा, भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संयुक्त रूप से किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।
विदेश में छत्तीसगढ़ की बेटियां बढ़ाएंगी मान, चंद्रकला और शालू का एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में चयन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष अवसर उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज खेल के मैदान से लेकर हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, निष्ठा और जज्बे से नया इतिहास रच रही हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीजापुर जिले की धरती एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रही है।
जिले के आवापली गांव की होनहार खिलाड़ी चंद्रकला तेलम का चयन भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है। जो 14 से 20 जुलाई तक शियान, चीन में आयोजित होगी। चंद्रकला के साथ ही जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ की शालू डहरिया भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगी, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।
खास बात यह है कि भारतीय टीम के कोच के रूप में बीजापुर जिले के श्रम निरीक्षक सोपान कर्णेवार की नियुक्ति हुई है। इससे पहले भी श्री कर्णेवार के कोचिंग में जिले के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। भारतीय टीम का गठन कई कठिन चयन परीक्षाओं के बाद हुआ है। चंद्रकला तेलम को अनंतपुर (आंध्र प्रदेश), नागपुर, श्रीनगर एवं इंदौर में आयोजित चयन परीक्षण और विशेष कोचिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। भारतीय दल को नई दिल्ली में अंतिम प्रशिक्षण के बाद 13 जुलाई को शियान, चीन के लिए रवाना किया जाएगा।
बीजापुर और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने भी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट की विजेता एवं उपविजेता टीम को वर्ल्ड कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।चंद्रकला और शालू डहरिया की यह उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
ENG vs IND: प्रसिद्ध कृष्णा Out, कुलदीप को मौका नहीं, तीसरे टेस्ट के लिए इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG Lord Test: इंग्लैंड और भारत के बीच 10 जुलाई यानी आज से तीसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है. इस मुकाबले के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है.