पंचमहायज्ञ का महत्व : क्यों हर गृहस्थ के लिए जरूरी है प्रतिदिन इन पांच कर्तव्यों का पालन …
सनातन धर्म में गृहस्थ आश्रम को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण बताएं है, क्योंकि यही वह अवस्था है जहां व्यक्ति अपने परिवार, समाज और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करता है. इन्हीं कर्तव्यों में सबसे प्रमुख हैं पंचमहायज्ञ, जिन्हें हर गृहस्थ को अपनी क्षमता के अनुसार प्रति दिन करना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार पंचमहायज्ञ नित्य कर्म में आते हैं, यानी इन्हें रोज करना चाहिए. ये केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और समाज को समृद्ध बनाने का मार्ग हैं. मनुष्य इस ब्रह्मांड में अकेला नहीं है. उसका अस्तित्व प्रकृति, समाज और अन्य जीवों पर निर्भर है. ऐसे में इन यज्ञके माध्यम से कृतज्ञता और जिम्मेदारी निभाना ही सच्चा धर्म माना गया है.