शिक्षा
77वीं गणतंत्र दिवस परेड: जंग हुई तो दुश्मन के दांत खट्टे कर देंगे ये 7 हथियार
इस बार 26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड बहुत खास है. यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली परेड है, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई थी. परेड का थीम ‘वंदे मातरम’ के 150 साल और ‘आत्मनिर्भर भारत’ है. इसमें पहली बार ‘फेज्ड बैटल एरे फॉर्मेशन’ दिखाया जाएगा, यानी युद्ध में हथियारों का इस्तेमाल कैसे होता है, वैसा ही क्रम. इसमें कई स्वदेशी हथियार और सिस्टम शामिल होंगे, जो भविष्य की लड़ाइयों में दुश्मन पर घातक हमला करेंगे. मुख्या तौर पर पूरा फोकस 7 मुख्य हथियारों और सिस्टम की विस्तार पर रहेगा, जो परेड में प्रदर्शित होंगे. ये ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बने हैं और ऑपरेशन सिंदूर में भी कई ने कमाल दिखाया है.
National Education Day 2025 : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानिए भारत में कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत
National Education Day 2025 : भारत में आज यानी 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है. यह दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलान आजाद की जयंती के रूप में मनाया जाता है. भारत की नींव मजबूत करने के साथ ही उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की शुरुआत की थी.
CGPSC Mains Exam Result 2024 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, 3737 अभ्यर्थियों में से 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, देखें परिणाम…
CGPSC Mains Exam Result 2024 : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए प्रावधिक आधार पर चयनित किया गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल..7 जिलों में खुलेंगे नई केंद्रीय विद्यालय.
रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर प्रदेश के 7 नए जिलों में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाएंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने इन जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से केन्द्रीय विद्यालय खोलने के संबंध में अभिमत सहित प्रस्ताव शीघ्र भेजने कहा है. वहीं प्रदेश के स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में बदलने की भी कवायद शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. सर्वप्रथम केन्द्रीय विद्यालय 7 नए जिलों बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में खोले जाएंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने इन जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर केन्द्रीय विद्यालय खोने जाने के संबंध में समस्त नियमों-निर्देशों के अनुसार पूर्ण प्रस्तार तैयार कर शीघ्र संचालनालय को भेजने कहा है. (छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में खुलेंगे नई केंद्रीय विद्यालय)
वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पिछले दिनों विभाग की समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा व्यवस्था एवं गुणवत्ता में व्यापक सुधार के निर्देश दिए थे. साथ ही विभिन्न योजनाओं पर काम करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया था. इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री ने जिलों में केन्द्रीय एवं नवोदय विद्यालय खोलने की बात कही थी. शिक्षा मंत्री के निर्देश और पहल के बाद शिक्षा विभाग ने केन्द्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. प्रस्ताव के आधार पर राज्य शासन द्वारा केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर
दरअसल, संबंधित जिलों में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. बताते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय के अलावा कुछ जिलों में नवोदय विद्यालय खोलने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि प्रदेश के बच्चों को बेहतर स्कूल शिक्षा प्राप्त हो सके.
मॉडल स्कूल भी बनाए जाएंगे
फिलहाल, शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न जिलों के स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ बनाया जाएगा. इसके तहत हर साल 1 हजार से 1500 स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा. इन स्कूलों में भवनों को दुरुस्त करने, शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. इसके लिए शीघ्र ही लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कार्ययोजना तैयार की जाएगी. इन स्कूलों का संचालन सेजेस की तरह सोसायटी द्वारा न होकर विभाग के ही अधीन होगा. इसी तरह पीएमश्री, सेजेस, इग्नाइट स्कूल के अलावा 72 मुख्यमंत्री डीएवी स्कूलों को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने योजना तैयार होगी.
CM साय की बड़ी घोषणा.! छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 3 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज..
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) की पहल पर राज्य में चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. राज्य में तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण (New Govt Medical Colleges To Be Built) के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1077 करोड़ रूपए (1077 Rs Budget Allocate) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का आभार जताया है.
दरअसल, राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए बड़ी घोषणा की है. चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रूपए, कबीरधाम मेडिकल कालेज के लिए 357.25 करोड़ रूपए और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कालेज के लिए 362.57 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है.
फिलहाल, यह स्वीकृति मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है. इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
MBBS-BDS की खाली सीटों के लिए आज से द्वितीय चरण की काउंसलिंग शुरू, 17 सितंबर तक होगा नया पंजीयन
रायपुर. छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 के अंतर्गत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया कल 13 सितम्बर से प्रारंभ की जा रही है. इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर निर्धारित की गई है. मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 938 सीटें खाली हैं.
छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने ‘इनको’ प्रवेश दिया, तो गिरेगी गाज
रायपुर. प्रवेश नीति के विपरीत अथवा अपात्र विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं में प्रवेश देने वाले छत्तीसगढ़ बोर्ड के निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अपात्र विद्यार्थियों का प्रवेश निरस्त किया जाएगा. इसके अलावा संबंधित निजी स्कूलों की मान्यता समाप्ति हेतु प्रस्तावित किया जाएगा. दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संस्था प्रमुख का होगा. नए शिक्षा सत्र के लिए इन दिनों स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है. प्राइमरी एवं मिडिल के अलावा हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में भी 9वीं से 12वीं तक प्रवेश दिए जा रहे हैं. प्रवेश के संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने गाइड लाइन जारी की है. मंडल ने कहा है कि गाइड लाइन के अनुसार ही 9वीं से 12वीं कक्षाओं में प्रवेश दिया जाना है. 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा होने की वजह से दोनों कक्षाओं में प्रवेश के दौरान सावधानियां बरतने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है. मंडल ने कहा है कि प्रवेश नीति के विपरीत अथवा अपात्र विद्यार्थियों को प्रवेश देने पर प्रवेश निरस्त किया जाएगा.
‘बाबर क्रूर विजेता, अकबर सहिष्णु और औरंगजेब मंदिर-गुरुद्वारे तोड़ने वाला…’, NCERT ने कक्षा 8वीं की किताब में कई बड़े बदलाव किए
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 8वीं की किताब में कई बड़े बदलाव किए हैं। NCERT ने नई चैप्टर में बाबर (Babur) को क्रूर विजेता बताया हैं। जबकि अकबर (Akbar) को सहिष्णु और औरंगजेब (Aurangzeb) को मंदिर-गुरुद्वारे तोड़ने वाला बताया गया है। ये तीनों ही मुगल शासक थे।
छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों को प्लेसमेंट देने भिलाई आएगे Google और Microsoft
रायपुर. यह संभवत: पहली बार होगा जब छत्तीसगढ़ में Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियां इंजीनियरिंग छात्रों को प्लेसमेंट देने आएंगी. IBM और deltaX ने भी प्रदेश के टेक्नोक्रेट्स को हायर करने का फैसला ले लिया है. ये सभी कंपनियां रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में आएंगी. इसके लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी और कंपनियों के बीच एमओयू साइन किए गए हैं.
निजी स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों पर बैन, डीईओ ने जारी किए निर्देश
रायपुर । रायपुर जिले के सभी निजी स्कूल अब छात्रों को प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें नहीं पढ़ा सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इस संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के मुताबिक, अब केवल SCERT और NCERT की किताबों से ही पठन-पाठन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
ये हैं आदेश की मुख्य बातें:
छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में सिर्फ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकें लागू होंगी।
स्कूल प्रबंधन पालकों को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।
जिस बोर्ड से मान्यता प्राप्त है, उसका नाम स्कूल के मुख्य द्वार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
जूते, मोजे, टाई, बेल्ट जैसी सामग्री स्कूल परिसर में बेचना प्रतिबंधित किया गया है।
पालकों को किसी विशेष दुकान से सामान खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
स्कूल बस सेवा "ना लाभ, ना हानि" के सिद्धांत पर संचालित होनी चाहिए।
स्कूलों को शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में नोडल प्राचार्य के माध्यम से DEO कार्यालय में प्रमाण-पत्र जमा करना होगा, जिसमें यह पुष्टि हो कि वे सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।
निजी स्कूल संघ ने जताई आपत्ति
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस आदेश पर आपत्ति जताई है। अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने जिला शिक्षा कार्यालय को पत्र लिखकर कहा कि निजी प्रकाशकों की किताबों के उपयोग को लेकर उच्च न्यायालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि यदि कोई अशासकीय विद्यालय वैकल्पिक किताबों से बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा दे रहा है, तो उस पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक SCERT की निःशुल्क किताबें स्कूलों को पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
क्या असर पड़ेगा?
इस आदेश से रायपुर जिले के सैकड़ों निजी स्कूलों की किताबें और व्यवस्थाएं बदलनी होंगी। जहां एक ओर यह कदम अभिभावकों पर आर्थिक बोझ घटाने और शिक्षा में एकरूपता लाने की मंशा से लिया गया है, वहीं दूसरी ओर इससे स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव की स्थिति भी बन सकती है।
PSC में धोखाधड़ी रोकने का सरकार का नया फार्मूला, अब आधार के जरिये केवाईसी होगा अनिवार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएससी परीक्षा में कोई फर्जी व्यक्ति न बैठ जाए, इसके लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। आधार के जरिये अब केवाईसी किया जाएगा। याने पीएससी के पास अभ्यर्थियों का पूरा डिटेल रहेगा। परीक्षा का फार्म भरने के बाद पीएससी परीक्षार्थियों का कंप्लीट डेटा तैया कर लेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है।
CBSE का बड़ा फैसला: अब शैक्षणिक सत्र 2026 से साल में दो बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, जानिए क्या होंगे नियम
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2026 से बोर्ड साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी है।
NEET UG Result 2025: आज NEET-UG रिजल्ट हो सकता है जारी, neet.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड
NEET-UG 2025 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आज (14 जून) समाप्त हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय परिणाम की घोषणा कर सकती है. यह परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया. NTA ने 3 जून को OMR शीट के साथ NEET-UG की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और उम्मीदवारों को 5 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया था. एनटीए ने संभवतः इन आपत्तियों की जांच कर ली होगी और इन्हीं के आधार पर फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी करेगा.
छत्तीसगढ़ बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से
रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दूसरी मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से आयोजित की जाएगी. 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई और 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई प्रारंभ होगी. गत वर्ष से पूरक परीक्षा के बजाय माशिमं द्वारा दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. इन दिनों पहली परीक्षा के बाद पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच दूसरी परीक्षा के लिए फॉर्म भी भरे जा रहे हैं. सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है. अब विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक तथा विशेष विलंब शुल्क के साथ 21 से 30 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं.
CBSE का स्कूलों को निर्देश : तीन से 11 साल के बच्चों की मातृभाषा में होगी पढ़ाई, इसी सत्र से करेंगे लागू, लर्निंग बेहतर करने में मिलेगी मदद
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 22 मई को गाइडलाइंस जारी की है। बोर्ड ने स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए मातृभाषा को प्राथमिक शिक्षा का माध्यम बनाने का निर्देश जारी किया है। नई गाइडलाइन के अनुसार, अब 3 से 11 साल तक यानी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के बच्चों की पढ़ाई उनकी मातृभाषा, घरेलू भाषा या क्षेत्रीय भाषा में कराई जाएगी।
NEET PG: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों को काउंसलिंग से पहले बतानी होगी फीस
सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में सीटों के बड़े पैमाने पर ब्लॉक होने की समस्या पर चिंता जताई है. इस मुद्दे को हल करने के लिए, कोर्ट ने सभी निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर (NEET-PG) के लिए काउंसलिंग से पहले शुल्क भुगतान की जानकारी प्रदान करना अनिवार्य कर दिया है.
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षा रद्द, भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच ICAI का फैसला
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स परीक्षा रद्द कर दी गई है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच ICAI का फैसला एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कहा कि देश के मौजूदा हालात को देखते हुए CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC के एक्जाम पोस्टपोन कर दिए हैं। बता दें कि CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC के एक्जाम 9 से 14 मई तक होने थे। फिलहाल इसे टाल दिया गया है।