Junaid Khan और Sai Pallavi की Ek Din में Arijit Singh देंगे अपनी आवाज, आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया ऐलान …
10-Feb-2026
एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) जल्द ही एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) के साथ अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) में नजर आने वाेले हैं. इस फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था. जिसमें जुनैद और साई को एक-दूजे से रोमांस करते देखा गया था. वहीं, अब आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अपनी आवाज अपकमिंग फिल्म एक दिन के लिए देने वाले हैं.
बता दें कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर किया है. फिलहाल इस गाने पर काम किया जा रहा है. यह म्यूजिक सेशन अरिजीत के होमटाउन में हुआ है. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे जब अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की घोषणा के बाद आमिर खान (Aamir Khan) उनसे मिलने पहुंचे थे. कई लोगों का मानना था कि आमिर उन्हें वापसी के लिए मनाने गए हैं. अब इन अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि यह मुलाकात इस प्रोजेक्ट के लिए थी.
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “एक दिन के म्यूजिक में इतनी भावना और दिल जोड़ने के लिए धन्यवाद अरिजीत.” इस फिल्म को एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ही प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म से साई पल्लवी (Sai Pallavi) और जुनैद खान (Junaid Khan) पहली बार साथ नजर आएंगे. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चा चल रही है.
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) में साई पल्लवी (Sai Pallavi) और जुनैद खान (Junaid Khan) लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं. इस इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.