मनोरंजन

Baby Do Die Do का दमदार टीजर रिलीज, किलर के किरदार में छाईं Huma Qureshi …

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) एक बार फिर अपने अलग और दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ (Baby Do Die Do) का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है. फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और टीजर में हुमा का बेहद इंटेंस और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिला है.



कहानी में रहस्य और सस्पेंस का माहौल
टीजर की शुरुआत एक लड़की के वॉयसओवर से होती है, जो कहती है “ये कहानी उस रात शुरू होती है जिस रात मेरा मर्डर हुआ था, लेकिन ये स्टोरी मेरे बारे में नहीं है. ये मेरी गूंगी-बहरी बहन की कहानी है.” इस संवाद के साथ ही कहानी में रहस्य और सस्पेंस का माहौल बन जाता है. इसके बाद हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की एंट्री होती है, जो फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो बोल और सुन नहीं सकती.


टीजर में दिखाया गया है कि हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का किरदार एक के बाद एक लोगों को मौत के घाट उतारता नजर आता है. हालांकि फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीजर से इतना जरूर संकेत मिलता है कि वह अपनी बहन की मौत का बदला लेने के मिशन पर निकली हुई है. खास बात यह है कि वह अपने साथ हमेशा एक छाता लेकर चलती है और उसी छाते को अपने खतरनाक हथियार के रूप में इस्तेमाल करती दिखाई देती है. टीजर में शहर के लोगों के बीच उसके खौफ का माहौल भी दिखाया गया है. रहस्य, बदला और थ्रिल से भरपूर यह कहानी दर्शकों को रोमांचित करने वाली नजर आ रही है. हुमा कुरैशी का लुक और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस टीजर की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है. बिना किसी संवाद के भी उन्होंने अपने भावों और एक्शन के जरिए किरदार को प्रभावशाली बना दिया है.

ये हैं फ़िल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर
फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है, जबकि इसके निर्माता हुमा कुरैशी के भाई और अभिनेता साकिब सलीम हैं. फिल्म में अभिनेता चंकी पांडे भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. टीजर में उनकी एक छोटी सी झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

Leave Your Comment

Click to reload image