मनोरंजन

Padma Awards 2026 : पद्म श्री से सम्मानित होंगे R. Madhavan और दिवंगत एक्टर Satish Shah, मलयालम सुपरस्टार Mammootty को मिलेगा पद्म भूषण …

 Padma Awards 2026 : भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान समारोह पद्म पुरुस्कार में इस साल 131 लोगों का नाम लिस्ट में शामिल है. इसमें से 66 लोगों को पहले ही मिल चुका है और अब बाकी की हस्तियों को 23 जून को सम्मान किया जाना है. इस लिस्त में सिनेमा और संगीत जगत के भी कुछ लोगों का नाम शामिल है. 23 जून को होने वाले पद्म पुरुस्कार समारोह के दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक्टर-फिल्ममेकर आर. माधवन (R. Madhavan), मलयालम सुपरस्टार ममूटी (Mammootty), दिवंगत एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने वाली हैं.



आर माधवन और सतीश शाह को दिया जाएगा पद्म श्री
बता दें कि इस पद्म पुरुस्कार का दूसरा समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. मशहूर एक्टर आर. माधवन (R. Madhavan) और सतीश शाह (Satish Shah) को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. ‘मैडी’ के नाम से मशहूर इस एक्टर ने टेलीविजन और सिनेमा में सफल करियर बनाया है. उन्होंने तमिल, हिंदी और कई भाषाओं में 1,200 से ज्यादा टेलीविजन एपिसोड और 75 फिल्मों में काम किया है. वहीं, दिवंगत एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उनका करियर चार दशकों से भी लंबा रहा है और वो अपनी कॉमिक टाइमिंग और यादगार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर हैं.

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकार राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) को भी पद्म श्री के लिए चुना गया है. राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) ने अपने 40 साल के करियर में 6 भाषाओं की 286 से ज्याजा फिल्मों में काम किया है. उन्हें अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता हैं.

ममूटी को पद्म भूषण
फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से ममूटी (Mammootty) को भी 23 जून को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. 50 साल से ज्यादा लंबे करियर में ममूटी (Mammootty) ने कई भाषाओं में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वो सोशल और चैरिटी से जुड़े कामों में अपने योगदान के लिए भी जाने जाते हैं.

बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित होने वाले ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, सार्वजनिक मामलों, व्यापार और उद्योग, समाज सेवा और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को सम्मान देते हैं. 23 जून को होने वाले इस समारोह में देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों के कामयाब लोगों को सम्मानित किया जाएगा.

Leave Your Comment

Click to reload image