देश-विदेश

नेतन्याहू से बंद कमरे में हुई ट्रंप की मीटिंग, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘कर्तव्य भवन’ और ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, भारत ने 114 नए राफेल और 6 P-8I एयरक्राफ्ट खरीदी को दी मंजूरी, अतिक्रमण देख बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने BMC को लगाई कड़ी फटकार

 नेतन्याहू से बंद कमरे में हुई ट्रंप की मीटिंग, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘कर्तव्य भवन’ और ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, भारत ने 114 नए राफेल और 6 P-8I एयरक्राफ्ट खरीदी को दी मंजूरी, अतिक्रमण देख बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने BMC को लगाई कड़ी फटकार प्रमुख रहा।



नेतन्याहू से बंद कमरे में हुई ट्रंप की मीटिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में तीन घंटे लंबी बंद कमरे की बैठक हुई. ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते की बातचीत जारी रखने पर जोर दिया, लेकिन सैन्य विकल्प भी खुला रखा. इजरायल ने अपनी सुरक्षा चिंताओं को दोहराया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच वॉशिंगटन में हुई बैठक में ईरान पर कोई निर्णायक समझौता नहीं हुआ. दोनों नेताओं ने दो घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में चर्चा की. यह ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद नेतन्याहू के साथ उनकी सातवीं बैठक थी.

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ‘कर्तव्य भवन’ और ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 फरवरी को सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बने ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन-1 और 2’ का उद्घाटन करेंगे। वे शाम में एक जन कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अपने ऐतिहासिक ठिकाने साउथ ब्लॉक से हटकर नई जगह जा रहा है। 13 फरवरी को ही साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक भी होगी। पीएम मोदी कल दोपहर करीब 1:30 बजे सेवा तीर्थ भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे।



भारत ने 114 नए राफेल और 6 P-8I एयरक्राफ्ट खरीदी को दी मंजूरी
भारत की ताकत में और इजाफा होने जा रहा है. इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में राफेल जेट की संख्या बढ़ने जा रही है. जी हां, जिसका इंतजार था, वह घड़ी आ गई है. रक्षा मंत्रालय की रक्षा खरीद परिषद ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की एक बड़ी डील को मंजूरी दे दी है. इतना ही नहीं, अमेरिकी टोही एयरक्राफ्ट P-8I डील को भी हरी झंडी मिल गई है. रक्षा मंत्रालय की डीएसी यानी रक्षा खरीद परिषद की बैठक में यह फैसला हुआ. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की भारत यात्रा से ठीक पहले यह फैसला आया है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे.


अतिक्रमण देख बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने BMC को लगाई कड़ी फटकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सड़कों पर अतिक्रमण रोकने में लापरवाही के लिए BMC को कड़ी फटकार लगाई है। पवई के एक स्कूल की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रविंद्र घुघे और जस्टिस अभय मंत्री की पीठ ने कहा कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करना गंभीर चिंता का विषय है। हाईकोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो कमिश्नर को भी ‘घोड़े पर’ दफ्तर आना पड़ सकता है। अदालत ने BMC से कहा कि वह अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाए और जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करे।


भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं?: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल की खरीद को लेकर किए गए दावे पर मॉस्को ने प्रतिक्रिया दी है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा किसी से ये नहीं कहा कि भारत रूसी तेल खरदीना बंद कर देगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अन्य भारतीय प्रतिनिधियों सहित किसी और के मुंह से ऐसा बयान नहीं सुना है. ‘उन्होंने कहा कि यह मानने का कोई आधार नहीं है कि मॉस्को और नई दिल्ली के बीच हुआ समझौता खतरे में हैं.
एपस्टीन फाइल्स मामला : पिछले कई दिनों से संसद का बजट सत्र चल रहा है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक सत्र के पहले दिन से जारी है. सबसे पहले राहुल गाँधी ने पूर्व सेना प्रमुख की किताब जिसमें चीन का जिक्र है उसे लेकर चर्चा की मांग कर रहे थे. वहीं सरकार इसे देश की आंतरिक सुरक्षा की बात कहते हुए चर्चा करने से बचती नजर आ रही है. अब राहुल ने लोकसभा में बजट पर बोलते हुए एपस्टीन फाइल्स का जिक्र कर दिया. राहुल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम लेकर भी आरोप लगाए थे. जिसके बाद सरकार ने इसे लेकर राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था. हालाँकि अब जानकारी मिली है कि, सरकार ने अपना ये प्लान ठन्डे बास्ते में दाल दिया है. सरकार के इस फैसले के पीछे गतिरोध के बाद मशक्कत से पटरी पर लौटी लोकसभा में नया गतिरोध शुरू करने से बचने की कवायद भी वजह बताई जा रही है. 

CM हिमंता का वीडियो शेयर करने वाले मीडिया टीम के सह-संयोजक पर बड़ा एक्शन: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की असम इकाई ने अपनी सोशल मीडिया टीम के एक सह-संयोजक के खिलाफ कार्रवाई की है. उन्हें पद से हटा दिया गया है. दरअसल, सोशल मीडिया टीम के इस सदस्य ने सीएम हिमंता का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कारण काफी विवाद हो गया था. इस वीडियो को बाद में हटा दिया गया था. वीडियो में सीएम हिमंता को कथित तौर पर राइफल से निशाना साधते और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था. उनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी और दूसरे की दाढ़ी थी. वीडियो के साथ कैप्शन में प्वाइंट ब्लैंक शॉट लिखा था. 

राहुल गांधी बोले- FIR हो या प्रस्ताव लाएं: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि अगर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है, मामला दायर किया जाता है या विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जाता है, तब भी वह किसानों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने संसद में सच बोला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने इसमें कहा, “नरेंद्र मोदी ने देश को बेच दिया है, किसानों को बेच दिया है। आप मेरे खिलाफ केस दर्ज कर सकते हैं, मुझे गाली दे सकते हैं और जो चाहें कर सकते हैं। 

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने 13 साल की बेटी को चुना अपना उत्तराधिकारी: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को सांसदों को दी गई जानकारी में यह दावा किया। दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने कहा कि किम जू ऐ की लगातार बढ़ती सार्वजनिक मौजूदगी को देखते हुए यह आकलन किया गया है। NIS ने कहा कि उसने “कई परिस्थितियों” को ध्यान में रखते हुए यह निष्कर्ष निकाला है। इनमें आधिकारिक कार्यक्रमों में किम जू ऐ की प्रमुख उपस्थिति भी शामिल है।

Leave Your Comment

Click to reload image