खेल

T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने 19 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, कंगारुओं को 23 रन से हराकर किया उलटफेर

 AUS vs ZIM, T20 World Cup 2026 : कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 13 फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया मुकाबला इतिहास बन गया. दोनों टीमें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद आज भिड़ी. कंगारुओं को जिम्बाब्वे की टीम ने 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. इससे पहले जिम्बाब्वे ने साल 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को उलटफेर का शिकार बनाया था.



मैच में क्या-क्या हुआ ?
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई. ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके. 3 विकेट ब्रैडली इवांस को मिले.

AUS के लिए मैट रेनशॉ (65 रन) ने फिफ्टी लगाई. ग्लेन मैक्सवेल 31 रन ही बना सके. मार्कस स्टोयनिस (6) ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) की खराब परफॉर्मेंस ने टीम को खतरे के निशान तक ढकेल दिया. टिम डेविड और कैमरन ग्रीन दोनों अपना खाता भी नहीं खोल सके. जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए. उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली. कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए. ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट हासिल किया.

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया टीम : ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा.

जिम्बाब्वे टीम : सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर.

Leave Your Comment

Click to reload image