सामान्य ज्ञान

मार्गशीर्ष मास में कौन-कौन से शुभ काम करें:रोज सुबह पानी में गंगाजल मिलाकर करें स्नान, भगवान विष्णु, लड्डू गोपाल और शंख की पूजा में रखें तुलसी

हिंदी पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष यानी अगहन 25 नवंबर से शुरू हो गया है। यह महीना 23 दिसंबर तक रहेगा, हालांकि 24 दिसंबर की सुबह भी कुछ देर के लिए अगहन पूर्णिमा रहेगी, लेकिन इसके बाद पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। श्रीमद् भगवद्गीता के दसवें अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं- 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्', अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। इस कारण मार्गशीर्ष मास में खासतौर पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए इस महीने में कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं…

Leave Your Comment

Click to reload image