रोचक तथ्य
Aaj Ka Panchang: आज 28 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 28 जुलाई 2025
Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई पर इन 7 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,
Aaj Ka Rashifal: 26 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 41 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है। इसके बाद तृतीया लग जाएगी। नक्षत्र अश्लेशा दोपहर 3 बजकर 52 तक रहेगा, इसके बाद मघा लग जाएगा। व्यतीपात योग पूरे दिन रहेगा। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 57 तक बालव करण रहेगा। इसके बाद कौलव करण शाम 10 बजकर 41 तक रहेगा, फिर तैतिल करण लग जाएगा।
Aaj ka Panchang 26 July 2025: शनिवार के दिन बन रहा है बड़ा ही शुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj ka Panchang 26 July 2025: पंचांग के अनुसार, आज यानी शनिवार 26 जुलाई के दिन सावन (श्रावण) माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन कई तरह के शुभ और अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग (Panchang 26 July 2025) और जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में।
शुक्रवार को इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, घर-परिवार में आएगी खुशहाली,
Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्मस्तिका की जयंती भी है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। हार्डवेयर का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। इस राशि के शादीशुदा व्यक्तियों को आज अपने जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। छात्र आज मन लगाकर पढाई करेंगे और टेस्ट में अच्छे नंबर प्राप्त करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी, जिससे मिलकर आपकी जिन्दगी में बदलाव आएगा। आज आप किसी भी निर्णय को बहुत सोच-विचार कर करेंगे, तो लाभ की स्थित में बने रहेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 03
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप जरुरी काम समय से निपटा लेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी उचित समय मिलेगा। समय के साथ बदलती चीजों को एक्सेप्ट करना और उन्हीं के अनुरूप काम करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जो बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इस राशि के जो लोग रिटायर्ड हो चुके हैं, आज उनको किसी संस्था में सलाहकार के तौर पर नियुक्ति मिलने की संभवाना है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 05
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप बिजनेस के विस्तार पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग बुला सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। लेखकों को आज नयी कहानी लिखने का अवसर मिलेगा। आज आप भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज काफी समय बाद किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मिलकर आप कुछ काम की बात करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 06
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से धनलाभ होगा, जिससे आपके रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ बैठकर किसी बात पर डिस्कशन कर सकते हैं, जो सबके लिए लाभदायक रहेगी। आज हास्य कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और ये अवसर आपके करियर को ऊंचाई तक लेकर जायेगा। ऑफिस के बाद आज आप कुछ वक्त बच्चों के साथ गुजारेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 08
सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज मनमुताबिक कार्यों को करने में सफलता मिलेगी, जो आपके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाएगी। आज आप कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे वे पूरे मन से काम करेंगे। आज आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और ज्यादा ऑयली भोजन ग्रहण करने से बचें। आज आप धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बितायेंगे।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 09
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है, जिससे उनको बढ़िया धन लाभ होगा। आज आप परिवार में एकता बनाये रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जिसमें सबकी सहमती रहेगी। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को ट्रान्सफर से जुडी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और काम करने में आसानी रहेगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी मंच के माध्यम से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा।
- शुभ रंग- इंडिगो
- शुभ अंक- 07
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। बिजनेस करने वालों को आज पुराने क्लाइंट से बड़ा धन लाभ होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने के संकेत बन रहे हैं, आज बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिनके आने से आनदं का माहौल रहेगा। आज आप अपने कर्तव्यों का पालन बहुत अच्छे से करेंगे, बच्चे भी आपसे संतुष्ट रहेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 01
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे, जिससे आपको एक अलग ही ऊर्जा का अहसास होगा। मार्केट में अटका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा, जिसके उपयोग से व्यापार में वृद्धि होगी। आज आपको काम के सिलसिले में अचानक कहीं जाना पड़ सकता है, इसलिए जरूरत की चीजें अपने साथ रखें। अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो आज उसका फ़ाइनल डिसीजन आ सकता है।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 07
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, बेटे की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हेल्थकेयर से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज किसी अनुभवी सदस्य से मान –सम्मान मिलेगा। आज अगर आप किसी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। राजनीति में योगदान देने वाले व्यक्तियों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 04
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए उपयोगी बना रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आप पेंडिग वर्क को पूरा कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने बाहर जायेंगे, ऐसा करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। बच्चे आज अपनी बात मनवाने के लिए किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं, आप उनको प्यार से समझाने का प्रयास करें। इस राशि के वकालत कर रहे व्यक्तियों को आज किसी की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 03
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज एक नयी दिशा में कार्य करने का मौका मिलेगा। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति आज किसी बड़े प्लेटफार्म के साथ मिलकर अपने काम को और बेहतरीन बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे, जिससे आपकी उलझन दूर होगी। कुल – मिलाकर आज सब अच्छा होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 07
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टी से आज आपको बढिया धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिनसे आपको आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे, जिससे ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको बेहतर फील होगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 09
Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: हरियाली अमावस्या पर इन राशियों को होगा लाभ, किस्मत भी देगी साथ,
Aaj Ka Rashifal 24 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 51 मिनट तक हर्षण योग बना रहेगा। आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हरियाली अमावस्या है। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
Aaj Ka Panchang: आज 24 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 24 जुलाई 2025
विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़
तिथि
अमावस्या – 12:40 ए एम, जुलाई 25 तक
नक्षत्र
पुनर्वसु – 04:43 पी एम तक
योग
हर्षण – 09:51 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:38 AM
सूर्यास्त- 07:17 PM
चन्द्रास्त- 07:16 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 12:27 PM से 2:10 PM
यमगण्ड- 7:20 AM से 09:02 AM
गुलिक- 10:45 AM से 12:27 PM
शुभ काल
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM
शुभ योग
गुरु पुष्य योग- 04:43 PM से 05:39 AM, जुलाई 25
अमृत सिद्धि योग- 04:43 PM से 05:39 AM, जुलाई 25
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन
Aaj Ka Rashifal: 23 जुलाई बनेगा इन 6 राशियों का ‘बेस्ट डे’, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसको आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए 23 जुलाई का दिन कैसा रहेगा?
Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 23 जुलाई 2025
विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़
तिथि
चतुर्दशी – 02:28 ए एम, जुलाई 24 तक
नक्षत्र
आर्द्रा – 05:54 पी एम तक
योग
व्याघात – 12:34 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:17 PM
चन्द्रोदय- 04:43 AM, जुलाई 24
चन्द्रास्त- 06:26 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 12:27 PM से 2:10 PM
यमगण्ड- 7:20 AM से 09:02 AM
गुलिक- 10:45 AM से 12:27 PM
शुभ काल
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का ‘सुपर डे’ आज, पढ़ें 22 जुलाई का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 22 जुलाई 2025 को सावन का दूसरा मंगलवार और पहला भौम प्रदोष व्रत है। इसके साथ ही इस दिन दूसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। आज मंगलवार होने के कारण आज के प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाएगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रकृति के साथ समय बिताएं। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में धीमी गति निराश कर सकती है, लेकिन धैर्य रखें। कानूनी मामलों में प्रगति संभव है।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या मनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। छोटी यात्रा से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रेरित करेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें, गलतफहमियां हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।
कर्क राशि
सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में लाभदायक अवसर मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है, जो खुशी का कारण बनेगी।
सिंह राशि
आज दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि
दिनचर्या में बदलाव से कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन सहकर्मियों या कर्मचारियों पर नजर रखें। छोटी-मोटी यात्रा संभव है।
तुला राशि
रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कीमती सामान संभालकर रखें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। नए व्यापार या निवेश के अवसर मिल सकते हैं। विद्वानों या अनुभवी लोगों से सलाह लाभकारी रहेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धैर्य के साथ निर्णय लें।
धनु राशि
रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, लापरवाही से बचें। व्यवसाय में नई योजनाएं बन सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। निजी जीवन में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। शनिदेव की पूजा से लाभ होगा।
मकर राशि
नौकरी में बदलाव की इच्छा रहेगी, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है। साहित्य या पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रह सकती है। व्यापार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ परिणाम देंगे।
कुंभ राशि
समय का सदुपयोग करें और गलत संगति से बचें। दूसरों की प्रगति से जलन न पालें, मेहनत पर ध्यान दें। व्यापार में सावधानी बरतें और हर किसी पर भरोसा न करें। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं।
मीन राशि
काम समय पर न होने से मन थोड़ा अशांत रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, तनाव से बचें।
Aaj Ka Panchang: आज 22 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 22 जुलाई 2025
विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़
तिथि
द्वादशी – 07:05 ए एम तक
नक्षत्र
मृगशिरा – 07:24 पी एम तक
योग
ध्रुव – 03:32 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:37 AM
सूर्यास्त- 07:18 PM
चन्द्रोदय- 03:35 AM, जुलाई 23
चन्द्रास्त- 05:27 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 03:53 PM से 05:35 PM
यमगण्ड- 09:02 AM से 10:45 AM
गुलिक- 12:27 PM से 02:10 PM
शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 11:14 AM से 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 AM से 04:55 AM
शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 05:37 AM से 07:05 AM
Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी बरसाएंगी इन 3 राशियों पर कृपा,
Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी काम में आज आपको परिवार के लोगों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा सा मौका आपको मालामाल बना सकता है। विद्यार्थी जीवन से जुड़ी समस्याएं आज किसी की मदद से दूर होंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की आपको प्राप्ति होगी।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 02
वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके रिश्ते में मिठास आएगी। लव पार्टनर आज के दिन को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 06
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में आपको बढ़िया धनलाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता रह सकती है। जो विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। आज किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। माता लक्ष्मी की भी आज आप पर विशेष कृपा बनी हुई है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 08
कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। जिन लोगों की नयी-नयी शादी हुई है, उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 04
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए रचनात्मक विचार आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा, आपके जूनियर्स भी आपसे काम सीख सकते हैं। आज का दिन आप परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे और आप परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन भी बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा, अपने खान – पान पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 07
कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिन लोगों का होल सेल का बिजनेस है, उनको आज बड़ी डील मिलने के संकेत है। इस राशि के व्यक्ति आज किसी बिजनेस को शुरू करने के लिए विचार-विमर्श कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके घर पर अचानक से मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। माता लक्ष्मी आपको धन लाभ भी आज दिला सकती हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 03
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन में तरक्की कर सकते हैं। आज बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके परिवार में सब कुशल-मंगल बना रहेगा, घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
- शुभ रंग- मजेंटा
- शुभ अंक- 01
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वो लोग कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेकर उलझन में हैं, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा। आज आप किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें।
- शुभ रंग- इंडिगो
- शुभ अंक- 06
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रोज की अपेक्षा व्यापार में आज आपको अधिक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर तबादले का ऑफर मिल सकता है। आई.आई.टी या किसी भी तकनीकी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 05
मकर राशि
आज आपका दिन कुछ बदलाव लेकर आया है। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या खाद्य से संबंधित किसी भी बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। जो लोग अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, वो आज इसकी योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, घर में नयी खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 09
कुम्भ राशि
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये लाभकारी होगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं नयी जगह घूमने जा सकते हैं, जहां आपके नए दोस्त भी बनेंगे। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन उत्तम रहने वाला है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 02
मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको बिजनेस में धनलाभ होने के साथ-साथ, खर्चों में वृद्धि देखने को भी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज लवमेट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप लोग मूवी देखने भी जा सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे उनको सही दिशा मिलेगी। आज बच्चे आपसे मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 07
Aaj Ka Panchang: आज 18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 18 जुलाई 2025
विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त
शक सम्वत- 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- वैशाख
तिथि
अष्टमी – 05:01 पी एम तक
नवमी
नक्षत्र
अश्विनी – 02:14 ए एम, जुलाई 19 तक
भरणी
योग
सुकर्मा – 06:48 ए एम तक
धृति – 03:56 ए एम, जुलाई 19 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:30 AM
सूर्यास्त- 07:21 PM
चन्द्रोदय- 12:06 AM
चन्द्रास्त- 12:54 PM
अशुभ काल
राहुकाल- 10:44 AM से 12:27 PM
यमगण्ड- 3:53 PM से 05:37 PM
गुलिक- 07:18 AM से 09:01 PM
शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:55 PM
अमृत काल- 07:27 PM से 08:57 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:13 AM से 04:54 AM
Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: मंगलवार को बजरंगबली बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा,
Aaj Ka Rashifal 15 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी | आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अलावा भौम व्रत भी किया जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
Aaj ka Panchang: सावन का पहला मंगलवार आज, जानें 15 जुलाई 2025 का पंचांग और राहु काल
Aaj ka Panchang 15 July 2025: आज सावन का पहला मंगलवार है। सावन का महीना भगवान महादेव को समर्पित है, जिस दौरान व्रत और पूजा-पाठ करने से विशेष फल मिलता है। वहीं जब पूजा शुभ मुहूर्त में की जाती है तो उसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। द्रिक पंचांग की मदद से आपको हर के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, काल, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और करण आदि के बारे में पता चल सकता है। चलिए अब जानते हैं 15 जुलाई 2025, वार मंगलवार के पंचांग और राहुकाल के बारे में।
Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: इस राशि वाले को हो सकती है बड़ी परेशानी, जल्दबाजी में न लें फैसला…
Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि व सोमवार का दिन है। आज सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजे तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।
Aaj ka Panchang: सावन का पहला सोमवार आज, जानें 14 जुलाई का पंचांग और राहु काल
Aaj ka Panchang 14 July 2025: सावन माह का शुभारंभ हो गया है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सावन का पहला सोमवार है। आज 14 जुलाई को देर रात 11 बजकर 59 मिनट तक श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। करण की बात करें तो दोपहर 12:33 मिनट तक बव रहेगा, जिसके बाद प्रात: काल 12 बजे तक बालव और फिर कौलव का आरंभ होगा। आज सुबह 06:49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, जिसके उपरांत शतभिषा का आरंभ होगा।
Aaj Ka Rashifal 13 July 2025 : इन 5 रोशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, रूके हुए काम होंगे पूरे
राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 13 जुलाई 2025, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी और वर्कप्लेस पर आपके बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। वहीं तुला राशि वाले जातकों अगर आप आज वाहन खरिदने की सोच रहें हैं तो आज थोड़ रूक जाएं बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे-