महंगाई का एक और झटका: 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम, 5 KG वाला भी परेशान
01-Jun-2026
महंगाई का एक और झटका लगते हुए इस साल गैस सिलेंडर के दाम 7वीं बार बढ़ा है. जबसे मिडिल युद्ध शुरू हुआ है और होमुर्ज स्ट्रेट में समस्या उत्पन्न हुआ, उसके बाद से तो मानो की 19 किलो के सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 42 रुपये बढ़कर अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा. इसका सीधा मतलब यही ही कि जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर ये बोझ बढ़ गया है.
सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बात बतानेवाली यह है कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 महीने में 97 फीसदी महंगा हो चुका है.
अब आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिल जाएगा क्योंकि होटलों और रेस्टॉरेंट में आमतौर पर यही सिलेंडर इस्तेमाल होता है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटलों और रेस्टॉरेंट में आमतौर मेन्यु भी महंगा हो सकता है. बात यहीं नहीं खत्म हो जाती है, इसका सीधा असर यादातर प्रवासी मजदूर, दूसरे राज्यों और शहरों से पढ़ाई करने आए छात्र और जॉब करने वाले युवा आम तौर पर भी बड़े पैमाने पर जून महीने की शुरुआत के साथ ही पड़ने वाला है.
छोटू सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई है. दिल्ली में छोटू सिलेंडर के दाम में 11 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद यहां पर छोटू सिलेंडर की कीमत यानी फ्री ट्रेड एलपीजी के दाम 821.50 रुपए हो गए हैं. पहले ये 810.50 रुपये में मिल रहा था. इन 6 महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1,533 रुपए यानी करीब 97 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है.
वर्तमान में अभी सिर्फ एक राहत की बात यही है की 14 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है, जोकि मिडिल क्लास को एक बड़ी राहत है. बढ़ी हुई कीमतें 1 जून यानी आज से लागू हो गई हैं.