छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने विदेश में बिखेरा रंग : अमेरिका में राज्य स्थापना दिवस समारोह में NACHA बना सहभागी, CM साय ने कहा- प्रवासी छत्तीसगढ़वासी संस्कृति को विश्व में दे रहे पहचान
रायपुर। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक आभूषणों का सुंदर प्रदर्शन किया गया।
उद्योग मंत्री ने कोरबावासियों को दी 4.92 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात
उद्योग, वाणिज्य तथा श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डाे को 4.92 करोड़ रूपये के विकास कार्याे की सौगात प्रदान की। इस सौगात से निगम के विकास कार्याे को गति मिली है, जिसके तहत सड़क, नाली, कलवर्ट आदि के निर्माण कार्य विभिन्न वार्डाे में किए जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 13 में वरिष्ठजनों को उनका अपना सियान सदन भी प्राप्त हुआ है।
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत न्यू अमरैयापारा एवं कोसाबाड़ी जोनांतर्गत सिंगापुर में 04 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, श्री गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा वार्ड क्र. 13 में 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित सियान सदन का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद, प्यार व स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, मैं आभारी हूॅं कि कोरबा की जनता ने मुझे सदैव अपना प्यार, स्नेह व आशीर्वाद दिया है, उन्होने कहा कि जहां तक कोरबा के विकास की बात है, तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के सहयोग से कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, यहां पर बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं, जिसके साक्षी हम सब हैं। उन्होने कहा कि विगत डेढ़ वर्षाे के कार्यकाल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 700 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। विकास कार्याे हेतु जब भी जितनी राशि की मांग की जाती है, मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा तत्काल स्वीकृत प्रदान की जाती है, उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डाे में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, आगे भी लगातार होंगे, यह मैं विश्वास दिलाता है।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और श्री गोपाल मोदी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
वरिष्ठजनों को मिला सियान सदन
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अधोसंरचना मद से स्वीकृत व 10 लाख रूपये की लागत से नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 13 में सियान सदन का निर्माण कराया गया है, आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने उक्त सियान सदन का लोकार्पण किया तथा भवन को वरिष्ठजनों की सेवा में समर्पित किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्र. 14 में 10 लाख रूपये की लागत से भव्य शेड निर्माण की घोषणा की तथा इस पर त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियां के दिए। इसके साथ ही उद्योग मंत्री देवांगन ने अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विकास कार्याे का भूमिपूजन आज सम्पन्न हुआ है, वे कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए तेजी से कार्य करते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण हो, यह सुनिश्चित कराएं।
कार्यक्रम के दौरान निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी सदस्य अजय प्रभा टीकम राठौर, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे CM साय… जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यशाला आज… SIR को लेकर कांग्रेस करेगी पीसी… फुटबॉल चैंपियंस लीग का आज फाइनल…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात प्रवास पर रहेंगे. आज सुबह 8.30 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात निर्धारित है. गांधीनगर स्थित सीएम हाउस में वे इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे और सीएम डैशबोर्ड एवं सीएम जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे. इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर दोपहर का भोजन करेंगे. गुजरात प्रवास के दौरान वे केवड़िया भी जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित भारत पर्व 2025 में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद वे एकता प्रकाश पर्व में भाग लेंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन यानी 11 नवंबर को सीएम साय छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह मंगलवार रात को रायपुर लौट आएंगे.
राजधानी में आज से नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप, प्रोफेशनल राइडर्स दिखाएंगे स्पीड और स्टंट का कमाल
रायपुर. राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिनों तक छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस स्पर्धा में देश भर के लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेंगे. छत्तीसगढ़ के 50 राइडर्स में चयनित बेस्ट राइडर्स को इस स्पर्धा में प्रदर्शन का मौका मिलेगा. इस स्पर्धा की थीम सेफ रेसिंग-सेफ राइडिंग-सेफ ड्राइविंग है.
उप मुख्यमंत्री साव रेडियो पर देंगे बस्तर ओलंपिक की जानकारी… केन्द्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन अब 15 नवंबर तक… फूड फेस्टिवल दावत-ए-रायपुर आज से शुरू…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह 9 बजे रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर ओलंपिक की जानकारी साझा करेंगे. आकाशवाणी के प्रादेशिक समाचार एकांश का सम-सामयिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम ‘‘बातों-बातों में’’ इस बार बस्तर ओलंपिक पर केंद्रित है. उप मुख्यमंत्री साव सुबह 9 बजे प्रसारित होने वाले इसके नए एपिसोड में बस्तर ओलंपिक के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. आकाशवाणी के एफ.एम. और प्राइमरी चैनल पर 8 नवम्बर को सुबह 9 बजे से प्रसारित इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र रिले करेंगे.
CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की 14 नवंबर को, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी. साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी को लेकर अंतिम समीक्षा हो सकती है.
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह : उपराष्ट्रपति ने 41 विभूतियों को किया सम्मानित, जानिए अलग-अलग क्षेत्रों में किसे मिला सम्मान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इनमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियां शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोग शामिल हैं। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
CM साय आज जाएंगे ओडिशा दौरे पर, IAS और IPS अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी, CK नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार जीत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक गतिविधियों और खेल उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओडिशा दौरे पर रहेंगे, जहां वे नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, राज्य सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है. इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. प्रदेश भाजपा नेताओं ने बिहार चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. खेल जगत में छत्तीसगढ़ की टीमें क्रिकेट, फुटबॉल और टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि धमतरी में आज से बाक्स क्रिकेट स्पर्धा की शुरुआत होगी. नगर में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
राज्योत्सव के समापन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे शामिल… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… राज्य अलंकरण पुरस्कारों की होगी घोषणा… SIR को लेकर BJP की बड़ी बैठक आज…
छत्तीसगढ़ में चल रहे 5 दिवसीय राज्योत्सव का समापन आज होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सुबह 10 बजे राजभवन से सेंध लेक जाएंगे. यहां आयोजित एयर शो में शामिल होंगे. दोपहर 12:35 को रायपुर एयरपोर्ट से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे. जहां लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम शिरकत करेंगे. इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से सीधे राज्योत्सव मैदान जाएंगे. इसके बाद राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे.
CM साय छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल… SIR का घर-घर गणना चरण आज से… सूर्यकिरण की फाइनल प्रैक्टिस… राज्योत्सव के लिए 2 दिन फ्री सीटी बस…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर 12 बजे वे एक निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में भाग लेंगे. शाम 7 बजे वे राज्योत्सव मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे.
राज्योत्सव 2025 के तीसरे दिन भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति… दीपक बैज हस्ताक्षर अभियान के 20 लाख फॉर्म भेजेंगे दिल्ली… अनुरेखक भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर जारी…
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का आज तीसरा दिन है. राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ की प्रमुख परियोजनाओं पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इसके साथ ही डिजिटल प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. बड़ी संख्या में आम नागरिक मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. आज शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें सिंगर भूमि त्रिवेदी अपनी मनमोहक परफॉर्मेंस देंगी. इसके अलावा कलाकार महेंद्र चौहान एंड बैंड, पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले, सूफी गायक राकेश शर्मा और पारंपरिक फ्यूजन बैंड कलाकार घनश्याम महानंद अपनी प्रस्तुति देंगे.
Suryakiran Aerobatic Show : 5 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में दिखेगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’ का रोमांच, संभागायुक्त, IG, कलेक्टर और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा
Suryakiran Aerobatic Show : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में राजधानी नवा रायपुर का आकाश 5 नवंबर को देशभक्ति और रोमांच से भर उठेगा। भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) सुबह 10 से 12 बजे तक अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांच, गर्व, उत्साह और देशभक्ति से भर देगी।
रायपुर रेलवे स्टेशन में गूंजा छत्तीसगढ़ का राज्य गीत,
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 1 नवंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन राज्य गीत ‘अरपा-पैरी के धार’ से गूंज उठा. प्लेटफॉर्म्स पर बैठे यात्रियों के चेहरों पर राज्यगीत की धुन सुनते ही खुशी की चमक दिखाई दी. इस दौरान कुछ यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया है.
PM Modi Inaugurates New Building of Chhattisgarh Vidhansabha at Nava Raipur: प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा का किया उद्घाटन,
PM Modi Raipur visit: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने भवन के सामने स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया. 273.11 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इस भवन के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत कई मंत्री, विधायक उपस्थित रहे.
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : 1 से 5 नवंबर तक बॉलीवुड के साथ छत्तीसगढ़ी कलाकार देंगे प्रस्तुति, जिलों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
रायपुर. छत्तीसगढ़ का आज स्थापना दिवस है. राज्य ने अपने 25 साल के सफर को पूरा कर लिया है. प्रदेवासियों में इस खास मौके पर भारी उत्साह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आज यानी 1 नवंबर को राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ होगा. 1 से 5 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों के साथ ही देश के जाने-माने कलाकार हंशराज रघुवंशी, आदित्य नारायण, अंकित तिवारी, कैलाश खेर और भूमि त्रिवेदी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम प्रतिदिन 4 बजे से शुरू होगा.
पीएम मोदी का आज रायपुर दौरा, 14,260 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 1 नवंबर को रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वह विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. पीएम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इसे ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाया गया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
सरदार पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन: सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, राजधानी रायपुर में सैकड़ों छात्र और नागरिक शामिल, एकता की शपथ ली,
देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में एक बार फिर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश गूंजा 31 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी,प्रदेश,जिला,युवा मोर्चा,मंडल, द्वारा 'Run for Unity' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि यह Run for Unity' कार्यक्रम का भव्य आयोजन भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा उन्होंने कहा कि प्रदेश,जिला,मंडल,महिला मोर्चा, के सभी पदाधिकारियों, स्कूलों, कॉलेजों, और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ यह दौड़ आयोजित की गई। जिसमें तिरंगे झंडे और राष्ट्रीय नारों के साथ देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुवात छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की उपस्थित में सुबह 8 बजे शास्त्री चौंक से की गई। 2 किमी किलोमीटर की दूरी तक दौड़ का मुख्यमंत्री सहित प्रदेश,जिला,युवामोर्चा,मंडल,महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराएगा, जो एकता और सौहार्द का प्रतीक बना। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता जी जय,और एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए।
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मा. विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही देश आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के एकीकरण में जो भूमिका निभाई, वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी. आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें.।उन्होंने सभी से पटेल के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन शारदा चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा स्थल के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के छाया चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
सूचनादाता
प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी
जवाहर नगर मंडल
भाजपा जिला रायपुर