छत्तीसगढ़ / कोरबा

छत्तीसगढ़ विरोध करने वालों को समझाने गए थे मेयर , लोगों ने कहा इन्हें भी तो पता चले बदबू की समस्या , और जहा डंप होता है कचरा वही कर दिए अपने साथ बंद

 छत्तीसगढ़ कोरबा । कोरबा में वार्डवासियों ने महापौर को कचरा संग्रहण केंद्र में बंद करके बंधक बना लिया। उनका कहना है कि हम इसकी बदबू से परेशान हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। फिर भी बात नहीं बन रही है, इसलिए अब हमने ये कदम उठा लिया है। लोगों ने महापौर के साथ-साथ खुद को भी संग्रहण केंद्र में बंद रखा था।

 
शहर के पंप हाउस 15 ब्लॉक इलाके में नगर निगम का कचरा डंपिंग जोन है। यहां शहर भर का कचरा डंप होता है। इसकी वजह से यहां की बदबू आसपास के इलाकों में फैलती है। इसी वजह से 15 ब्लॉक इलाके में रहने वाले बस्ती के लोग परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि वार्ड के गुस्साए लोग शनिवार सुबह 11 बजे कचरा संग्रहण केंद्र के बाहर पहुंच गए थे और निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। लोग केंद्र के बाहर ही धरने पर बैठ गए। चेहरा बांधे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष संग्रहण के बाहर पहुंचे थे।
 
इधर, जब इस मामले का पता महापौर राजकिशोर प्रसाद को चला तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने लोगों से बातचीत शुरू की। मगर लोगों ने उन्हें अपने साथ संग्रहण केंद्र में ही बंद कर लिया। इसके बाद लोगों ने केंद्र में ताला लगा दिया।
 
लोगों का कहना था कि महापौर को भी पता चला कि कचरे की बदबू कैसे होती है, इसलिए हमने उन्हें केंद्र के अंदर ही अपने साथ बंधक बनाया है। उनके साथ आए निगम के कुछ कर्मचारियों को भी लोगों ने बंधक बना लिया। इसके बाद महापौर ने केंद्र के अंदर ही लोगों से बात की है और संबंधित अधिकारियों को इस मामले में लोगों की समस्या हल करने के निर्देश दिए हैं।
 

बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक लोगों ने महापौर को अंदर ही अपने साथ बंद कर लिया था। काफी समझाने के बाद वे लोग शांत हुए और उन्होंने गेट खोला तब महापौर वहां से निकल पाए हैं। वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि हमारी मांगों को नहीं सुना जाता है तो हम आगे और बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image