छत्तीसगढ़ / रायपुर

मंत्री से मुलाकात कर मनरेगा कर्मचारियों ने किया हड़ताल स्थगित...

 रायपुर| मनरेगा कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। मनरेगा कर्मी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 66 दिनों से हड़ताल पर थे । हड़ताल स्थगित करने से पहले धरना स्थल पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा से बात हुई है। इसके अलावा पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव से भी कर्मचारियों ने चर्चा की थी ।

 
मंत्रियों से चर्चा के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने तीन माह के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है। आज धरना स्थल पर पहुंचे आबकारी मंत्री लखमा ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि बर्खास्त किए गए 21 सहायक परियोजना अधिकारी की भी बहाली कर दी जाएगी।
 
बताया गया कि 21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्ति के आदेश के बाद संघ के 12000 से अधिक कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राजधानी रायपुर में वादा निभाओ रैली के माध्यम से बड़ा प्रदर्शन किया था। जिससे विभाग में हडकंप मच गया था। पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा हड़ताल खत्म होने के बाद उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
 
महा संघ के प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई है। आश्वासन के आधार पर फिलहाल हड़ताल को स्थगित कर रहे हैं। जॉब सिक्यॉरिटी और पंचायत नियमावली वाली ग्रेड पे की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। निर्धारित समय में अगर मांग पूरी नहीं होती है, तो फिर से हम आंदोलन करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image