छत्तीसगढ़ / रायपुर

शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में कॉमर्स एजुकेशन पर राष्ट्रीय सेमिनार: प्रोफेसर एच. के. सिंह का उद्घाटन भाषण


ऊंचाई पाना है तो हवा के विपरीत पतंग उड़ानी होगी प्रोफेसर एच. के. सिंह

रायपुर: शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में नई शिक्षा पद्धति के माध्यम से कॉमर्स एजुकेशन 2020 पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ इस अवसर पर सेमिनार में प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रोफेसर एच. के. सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय श्री अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय श्री सुरेश शुक्ला एस खनूजा पूर्व प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय प्रतिभा मुखर्जी प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय संध्या गुप्ता प्राचार्य गुरुकुल महिला महाविद्यालय मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय अनिल तिवारी प्राचार्य दिशा कॉलेज यूलेन्द्र राजपूत प्राचार्य अग्रसेन महाविद्यालय एस मिश्रा प्राचार्य मैक कॉलेज विट्ठल अग्रवाल अजय शर्मा श्री सेन गुप्ता अमित अग्रवाल अग्रसेन कॉलेज सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही

इस अवसर पर प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय ने कहा की शिक्षक समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं ऐसे में आने 20 वर्ष काफी महत्वपूर्ण है उनका कहना था की नई शिक्षा पद्धति का ग्लोबलाइज्ड एजेंडा है जिसे समझने की आवश्यकता है इसमें भारतीय संस्कृति के साथ वर्तमान स्थितियों को लेकर तैयार किया गया है वर्तमान में हमारी शिक्षा पद्धति एक दायरे में सिमट कर रह गई है इस बाध्यता को हटाना होगा और ग्लोबल पैटर्न पर काम करने की आवश्यकता है जिसमें इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट दोनों को संयुक्त रूप से शामिल करना होगा उन्होंने बताया कि शिक्षा को बंधन से मुक्त करने की जरूरत है विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एक नई शिक्षा पद्धति पर बेहद गंभीर होकर कार्य कर रहा है

सौभाग्य से नई शिक्षा पद्धति को तैयार करने वाली कमेटी का सदस्य रहा हूं जो 29 जुलाई 2020 को लॉन्च की गई कुलपति ने बताया कि नई शिक्षा पद्धति को लेकर अभिजात्य वर्ग क्या विचार रखता है इस पर भी गौर करने की आवश्यकता है ऐसे में कोई भी नकारात्मक विचार को सकारात्मक सहयोग मिलना चाहिए और सभी शिक्षकों को वर्तमान अपडेट होने की आवश्यकता है कुलपति शुक्ला ने आने वाले दिनों में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के विजन को स्पष्ट किया और बताया कि बहुत जल्द स्किल बेस्ड व्यवस्था तैयार की जा रही है जिसे सभी संबद्ध महाविद्यालय को जुड़कर कार्य करना होगा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एच. के. सिंह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का कहना था की भौतिकता से बुद्धि नहीं आती वही सफलता पाने के लिए जिद आवश्यक है

उन्होंने कॉमर्स शिक्षा के लिए रोड मैप पर बातचीत करते हुए बताया की एरिया शब्द काफी महत्वपूर्ण है इसके अर्थ है अकादमिक रिसर्च एक्सटेंशन एडमिनिस्ट्रेशन विशिष्ट बातों से प्रबंधन को अवगत होना चाहिए उन्होंने कहा कि देश में हजार से अधिक विश्वविद्यालय हैं परंतु एक विश्वविद्यालय भी ग्लोबलाइज्ड रैंकिंग में नहीं शामिल है ऐसे में मूल्य आधारित शिक्षा की बेहद आवश्यकता है प्रोफेसर सिंह का इस बात पर जोर था की एक अच्छा शिक्षक अच्छा सुधरता होता है वही कॉमर्स की बुनियाद अर्थशास्त्र है जिसमें इनोवेशन को भी शामिल किया जाना चाहिए प्रोफेसर सिंह ने कहा कि ऊंचाई पाना है तो हवा के विपरीत पतंग उड़ा कर कार्य करने का जिद रखनी होगी वक्त ने सेमिनार में यह भी कहा कि नकारात्मक विचारों को त्याग कर सकारात्मक सोच बदलने की आवश्यकता है

इसके लिए उन कमजोरी को दूर करने की आवश्यकता बताई जो वर्तमान की शिक्षा पद्धति में है नई शिक्षा पद्धति आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कम है विषय को जोड़ते हुए प्रोफेसर सिंह ने मैनेजमेंट के ऑब्जेक्ट और सब्जेक्ट के कंसंट्रेट की थ्योरी को स्पष्ट किया उन्होंने वर्ष 1951 से लेकर 2020 तक शिक्षा के साथ देश के अंदर आए बदलावों की चर्चा करते हुए कहा कि सुप्रबंधन से देश विकसित होगा को प्रबंधन से विकसित नहीं हो सकता अंग्रेज आकर साम्राज्यवाद का सिद्धांत देकर चले गए लेकिन अब नई शिक्षा पद्धति में उसका स्थान नहीं रहेगा प्रोफेसर सिंह के नाम नई शिक्षा पद्धति के अंतर्गत स्वाट का भी मतलब स्पष्ट किया। 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image