देश-विदेश

PM बोले- महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर माफी मांगता हूं; होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग; 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2% बढ़ा

  खबरों में पीएम मोदी बोले- महिला आरक्षण बिल पास नहीं करवा पाया, माफी मांगता हूं; होर्मुज में भारतीय तेल जहाज पर फायरिंग; 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा; प्रियंका गांधी बोलीं-विपक्ष ने सरकार की साजिश नाकाम की प्रमुख रहा।



1.  पीएम मोदी बोले- महिला आरक्षण बिल पास नहीं करवा पाया, माफी मांगता हूं

धानमंत्री Narendra Modi के Women Reservation Bill पर छिड़ी राजनीतिक जंग को और तेज कर दिया है। देशवासियों के नाम संबोधन में PM Modi ने जहां एक तरफ महिलाओं से महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाने पर माफी मांगी, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे नारी के सपनों को कुचलने का जिम्मेदार भी ठहराया। प्रधानमंत्री मोदी के इस भाषण ने न केवल सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि महिला आरक्षण को भी एक बार फिर राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बना दिया। पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें।



2. होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर गोलीबारी की, जो इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। हालांकि, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं। जहाज की पहचान और उसका गंतव्य सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस घटना से पहले ईरान ने घोषणा की थी कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।



3. 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2% बढ़ा

केंद्र की मोदी सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) दो प्रतिशत बढ़ा दिया है। ये फैसला 1 जनवरी से लागू होगा। बढ़ती महंगाई के इस दौर में यह बढ़ोतरी कुछ राहत लेकर आई है। जानकारी के अनुसार सरकार ने DA 58% से बढ़कर 60% किया है। इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना 6,791 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। पिछला रिविजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था, जिसका भुगतान एरियर के साथ किया गया था।



4. प्रियंका गांधी बोलीं-विपक्ष ने सरकार की साजिश नाकाम की

संसद में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) गिरने के बाद देश की सियासत तेज हो गई है। सत्ता पक्ष इसके लिए विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है तो विपक्ष इसे सरकार की साजिश करार दे रहा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला आरक्षण बिल गिरने का ठिकरा मोदी सरकार पर ही फोड़ा। प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘कल लोकसभा में जो हुआ वो लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है।


कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सीएम हिमंत सरमा बोले- मैं बांग्लादेशियों को लात मारकर भगाता हूं, ममता बनर्जी उन्हें दुल्हन बनाकर रखती हैः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को है। अंतिम क्षण में सभी पार्टियां एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी असम चुनाव निपटाने के बाद बंगाल चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं। कूच बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों पर जमकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। असम सीएम ने कहा कि मैं बांग्लादेशियों को लात मारकर भगाता हूं और ममता बनर्जी उन्हें दुल्हन बनाकर रख लेती हैं। 

ट्रंप ने ईरान को दिया फाइनल अल्टीमेटमः अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौते के बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देश एक बार फिर वार्ता के टेबल पर बैठ सकते हैं। वार्ता की संभवनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तेवर देखाए हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान को फाइनल अल्टीमेटम देते हुए कहा कि डील करो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। 

रूसी तेल पर डोनाल्ड ट्रंप का U-टर्नः ईरान के साथ चल रहे युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट (Strait of Hormuz crisis) के बीच रूसी तेल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यू-टर्न मारा है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए फिर से अस्थायी छूट दे दी है। दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छूने के दबाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत समेत विभिन्न देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट दी है। पहले अमेरिका ने रूसी तेल खरीद छूट को 11 अप्रैल से आगे बढ़़ाने से इनकार किया गया था। अब नए नोटिफिकेशन में 16 मई तक रूस से तेल खरीदने की छूट दी है।

सबरीमाला केस में सुप्रीम कोर्ट बोला- संविधान सबसे ऊपरः सबरीमाला केस पर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि आस्था से जुड़े मामलों का फैसला करते समय, संविधान को व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं से ऊपर रखना चाहिए। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में मन की स्वतंत्रता और संवैधानिक ढांचे द्वारा निर्देशित होना जरूरी है। दरअसल, अदालत में चल रही यह बहस के दौरान मुद्दा उठा कि क्या धर्म के मामलों में न्यायपालिका का दखल जायज है ? इसपर पीठ ने संकेत दिया कि जब मुद्दा संवैधानिक अधिकारों का हो, तो केवल ‘धर्म’ की दुहाई देकर उसे न्यायिक समीक्षा से बाहर नहीं रखा जा सकता। 

Leave Your Comment

Click to reload image