दिल्ली-रायपुर जमीन घोटाले: 100 करोड़ की जमीन में मास्टरमाइंड गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी के एक प्रतिष्ठित दिल्ली निवासी जैन परिवार की मंदिर हसौद एवं नया रायपुर की 32 एकड़ से अधिक जमीन घोटाले में पुलिस ने मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पकड़े गए आरोपों से पुलिस पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जिस तरह से दस्तावेज में कूट रचित करके घोटाला किया है उसे बेनकाब करने में समय लगेगा क्योंकि सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं पुलिस ने बताया कि घोटाले में आरोपी अनवर चौधरी कृष्णा नगर सुपेला को गिरफ्तार किया गया है
जो पूर्व में भी एक बड़े जमीन घोटाले में गिरफ्तार हो चुका है यहां तक की इस मामले में कई और शामिल लोगों की गिरफ्तारी होगी राखी थाना के प्रभारी का कहना है कि जमीन की वास्तविक मालिक ने जमीन में अवैध कब्जा कर बिक्री किए जाने की शिकायत की थी उसे आधार पर जांच शुरू हुई थी बाद में कड़ियां जुड़ती चली गई और एक बड़ा घोटाला सामने आया है जिसमें सभी तथ्य झूठ और नकली पाए गए हैं जिसकी जांच चल रही है