छत्तीसगढ़ / रायपुर

"विद्यार्थी करेंगे भव्य तिरंगा यात्रा से नववर्ष का स्वागत"


विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम की भावना से नववर्ष का स्वागत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष छत्रपति शिवाजी स्कूल द्वारा एक जनवरी को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इसका मकसद होता है कि विद्यार्थी वर्ग अंग्रेज़ी नए साल का स्वागत भारतीय राष्ट्र ध्वज,भारतीय सेना का सम्मान करते हुए तथा भारत को आज़ादी दिलाने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए करे ।

इस वर्ष यह भव्य तिरंगा यात्रा ठीक सुबह सात बजे श्री अंबा देवी मंदिर प्रांगण,सत्तीबाजार से निकाली जाएगी जो वहां से आजाद चौक, तात्यापारा,फूलचौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक,सदर बाजार होते हुए वापस अंबा देवी मंदिर में समाप्त होगी । यात्रा का शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी एवं शिक्षाविद् आशुतोष सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यात्रा में सभी विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा झंडा व देशभक्ति के नारों वाली तख्तियां होंगी।

भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी समेत महापुरुषों छत्रपति शिवाजी, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस,शहीद भगत सिंह,रानी लक्ष्मीबाई व सेना की वर्दी में अनेक विद्यार्थी यात्रा में शामिल होंगे। सुसज्जित बघ्घियों पर ये महापुरुष वेशधारी बच्चे सवार रहेंगे। जहां एक ओर गाड़ियों में लगे साउंड सिस्टम से देशभक्ति के गाने बजते रहेंगे वहीं दुसरी तरफ शानदार बैंड में बजने वाले देशभक्ति के गीतों पर विद्यार्थी थिरकते चलेंगे।

पूरे रास्ते छात्र भारत माता की जय, वंदेमातरम, भारतीय सेना ज़िंदाबाद,वीर शहीद अमर रहे, तिरंगा झंडा ज़िंदाबाद आदि नारों से सभी मार्गों को देशप्रेम की भावना से सराबोर करेंगे । 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image