"विकसित भारत संकल्प यात्रा: शिविर जोन 7 में 4200 से अधिक नागरिकों ने प्राप्त किए योजनाओं के लाभ, 2800 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण"
रायपुर: आज दिन की पहली पाली में केन्द्र सरकार के लोकहितैषी विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 के तहत तात्यापारा वार्ड क्रमांक 37, शहीद चूडामणी नायक वार्ड क्रमांक 38 के तहत निगम जोन 7 कार्यालय परिसर एवं दिन की दूसरी पाली में स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 के तहत चैबे कालोनी श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर के सामने उद्यान परिसर में आमजनों की सुविधा हेतु केन्द्र सरकार की पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों को प्रत्यक्ष लाभान्वित करने के उद्देश्य से लगाया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत आज लगाये गये नगर निगम जोन क्रमांक 7 के तहत वार्ड नम्बर 37, 38 और 39 के शिविरों में निगम एमआईसी सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद श्री रितेष त्रिपाठी, वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री दीपक जायसवाल, वार्ड 39 के पार्षद श्री अमर बंसल, पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विष्वकर्मा, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 7 जोन कमिष्नर श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणी प्रधान, सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू सहित नगर पालिक निगम, रायपुर जिला प्रशासन सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
वार्ड क्रमांक 37, 38 एवं 39 के शिविरों में लगभग 4200 से अधिक पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। आज लगभग 10800 से अधिक नागरिकों ने दोनों शिविरों में पहुंचकर केन्द्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 37, 38 एवं 39 के शिविर में जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें 2800 नागरिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दवाइयों सहित दिया। शिविर में 1400 से अधिक नागरिकों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। दोनों शिविरों में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 550 नागरिक लाभान्वित हुए। दोनों शिविरों में 144 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई, जबकि 399 नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।