छत्तीसगढ़ / रायपुर

"आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा का प्रदेश दौरा: विधानसभा चुनाव के नतीजों और संगठन की मजबूती पर हुई समीक्षा बैठक"


रायपुर: आम आदमी पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की मौजूदगी में 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर रायपुर के ठाकुर गुलाब सिंह भवन में पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के नतीजों से संबंधित हर पहलू पर चर्चा हुई। साथ ही साथ प्रदेश में संगठन को कैसे और मजबूत किया जा सकता है, इस पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने एक-एक विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों से मुलाकात की, जिसमें प्रत्याशियों ने अपने अनुभव साझा किए।

पार्टी ने अपने बयान में ये भी बताया कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों के साथ चुनाव के नतीजों की विस्तार से समीक्षा की। पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रभारी संजीव झा से प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर जल्द से जल्द काम करने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बस्तर क्षेत्र में सबसे अधिक वोट मिलने पर खुशी जाहिर की और बस्तर क्षेत्र के नेताओें को संगठन के काम को और तेज करने का सुझाव दिया।

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के साथ प्रदेश के महासचिव वदूद आलम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला, उत्तम जायसवाल, विशाल केलकर, सहित प्रदेश और जिले स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और सभी लोकसभा के अध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक के बाद प्रभारी संजीव झा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से भी बात किया। जिसमें संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image