छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में उनके स्वर्गीय पिता नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।


रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शांति नगर स्थित निवास पहुंच कर उनके पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को पुष्पांजलि अर्पित की और गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि, नंदकुमार बघेल पिछले 3 माह से मोवा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे. वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और कमजोर थे. आज सुबह 6 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया.

10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर अपने पिता के निधन की सूचना दी. बघेल ने लिखा है, ‘दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है. मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा.’

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image