छत्तीसगढ़ /

पांडातराई में नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों की घर वापसी

कवर्धा। लोकसभा चुनाव से पहले नगर पंचायत पांडातराई में कांग्रेस को संजीवनी मिली है। यहां पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों की घर वापसी हो गई है। बता दें कि 2 साल पहले पार्टी ने इन्हे निष्कासित कर दिया था। लेकिन फिर से पार्षदों को पार्टी ने वापस ले लिया है। उपाध्यक्ष सहित पार्षदों की सदस्यता को बहाल कर दिया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होरीराम साहू ने यह आदेश जारी किया है। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी ​के खिलाफ गतिविधियों के आरोप पर पूरे प्रदेश में कार्रवाई की थी, कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन अब फिर से लोकसभा चुनावों से पहले अपने निष्कासित नेताओं को पार्टी में फिर से लेने की पहल शुरू की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image