छत्तीसगढ़ /

BJP सरकार में अंतरराष्ट्रीय गिरोह की धमक दिखी : धनेंद्र साहू

लॉरेंस बिश्नोई गैंग मामले में कांग्रेस नेता ने की रायपुर पुलिस की तारीफ रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने टीम गठित कर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय गिरोह से बचा था। उन्होंने आगे कहा कि अब BJP सरकार में अंतरराष्ट्रीय गिरोह की धमक दिखी है। BJP सरकार छोटे चोर को नहीं रोक पाई तो है बड़े गैंग को कहां रोक पाएगी। BJP सरकार पुलिस को बधाई दें, अपनी सफलता न मानें। बता दें कि पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला कारोबारियों की हत्या करने की सुपारी मिली थी, जिसका समय रहते रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया।

Leave Your Comment

Click to reload image