राजधानी रायपुर में भाजपा के नए सांसदों की हुई बैठक
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव में विजयी हुए छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों कीआजगुरुवार कोबैठक आयोजित की गई। ये भावी सांसद दिल्ली के लिए आज रात रवाना हो रहे हैं। इनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी दिल्ली जा रहे हैं। 7 जून को दिल्ली में सरकार गठन को लेकर बैठक होनी है। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक नरेंद्र मोदी को सौंपने का आदेश दिया है। मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि-कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।