छत्तीसगढ़ /

बाइक चोरी का आदतन आरोपी बंदी

छत्तीसगढ़ संवाददाता अम्बिकापुर,8 अगस्त। मणिपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में भी चोरी एवं उठाईगिरी के मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी आकाश गुप्ता निवासी दर्रीपारा मणीपुर ने 7 अगस्त को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी अपने बाइक क्रमांक सीजी/15/सीडब्लू /5553 से मित्तल प्लाई ट्रेडिंग गया था। बाहर वाहन को लॉक कर अन्दर ड्यूटी के लिए चला गया था। प्रार्थी शाम को वापस बाहर आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़ा किये हुए स्थान पर नहीं था। जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। पुलिस ने संदेही प्रमोद सिंह पंडरापाट थाना कापू जिला रायगढ़ से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त मोटरसायकल हौंडा शाइन वाहन को चोरी कर अपने कब्जे में छिपा कर रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया 1 नग दोपहिया वाहन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी एवं उठाईगिरी के मामलो में शामिल रह चुका है। आरोपी आदतन किस्म का है।

Leave Your Comment

Click to reload image