छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान,साय ने कहा शिखर पर भाजपा : 9 करोड़ सदस्य बनने के साथ ही भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

रायपुर : भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान सामने आया है, सीएम साय ने कहा कि आज 9 करोड़ सदस्य बनने के साथ ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है,इस कारण यह कह सकते है कि शिखर पर भाजपा पहुंच गई है।

श्री साय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा की सदस्यता संख्या आज 9 करोड़ को पार कर गई। राष्ट्र निर्माण में मजबूत सहभागी बनने को तत्पर इन सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।श्री साय ने सभी से आग्रह किया है कि विकसित भारत - विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ें और चप्पा-चप्पा भाजपा संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें।

Leave Your Comment

Click to reload image