छत्तीसगढ़ / रायपुर

CM साय जाएंगे जांजगीर-चांपा, BJP की आज जन-आक्रोश रैली, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस करेगी प्रेसवार्ता, कृषि विवि में मनाया जाएगा अक्ती तिहार…

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 4 बजे वह रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे. शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक जन-आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल होंगे. पद यात्रा इनडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक होगी. इसके बाद सीएम हाउस पहुंचेंगे.  इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए स्टेट प्लेन से रवाना होंगे. जांजगीर चांपा स्थित आनंदम निधिवन रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं रात 9:40 बजे फिर बिलासपुर से रायपुर के लिए लौटेंगे. 



रायपुर में भाजपा की जन-आक्रोश रैली आज
रायपुर. राजधानी में सोमवार को भाजपा द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा है. आक्रोश रैली दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में सम्मेलन के साथ समाप्त होगी. इस जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत सभी मंत्री और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और प्रमुख नेता शामिल होंगे.

कांग्रेस आज प्रदेशभर में करेगी पीसी
रायपुर. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशभर में आज कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. सभी जिलों में  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. रायपुर में जिला कांग्रेस भवन में दोपहर 12:30 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. 

ईंधन और खाद सप्लाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस
रायपुर. कृषि और खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आज न्यू सर्किट हाउस में वैश्विक संकट के बीच छत्तीसगढ़ में ईंधन और खाद सप्लाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. प्रमुख सचिव कृषि विभाग शहला निगार और संचालक खाद्य विभाग डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी जानकारी देंगी. इ, दौरान पश्चिम एशिया संकट के बीच सप्लाई और स्टॉक की स्थिति पर चर्चा होगी. IOCL, BPCL, HPCL और GAIL के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहेंगे. 

अमित जोगी जाएंगे जेल या मिलेगी? SC में होगी सुनवाई
रायपुर. चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है. मामले में दोषी ठहराए गए अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई की जाएगी. आज फैसला होगा कि अमित जोगी जेल जाएंगे या उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिलेगी. बता दें कि इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
अक्ती तिहार

मुख्य अतिथि- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

संस्थान- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्थान- स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के पास स्थित प्रक्षेत्र

समय- प्रातः 10:30 बजे से.

Leave Your Comment

Click to reload image