छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर दक्षिण उपचुनाव, भाजपा ने सुनील सोनी को बनाया प्रत्याशी

 रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही भाजपा ने असम, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और पश्चिम बंगाल में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है। सुनील सोनी का नाम स्थानीय राजनीति में जाना-पहचाना है, और अब भाजपा ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें उपचुनाव के लिए उतारा है।

Leave Your Comment

Click to reload image