छत्तीसगढ़ / रायपुर

देवांगन समाज के सीजीपीएससी में चयनित सदस्यों का होगा सम्मान


रायपुर। नवगठित प्रदेश देवांगन समाज छत्तीसगढ़ के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर दिन गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से कलर्स मॉल पचपेड़ी नाका रायपुर में आयोजित किया गया है जिसमें सम्मानित संरक्षक सदस्यों के द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश देवांगन समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने दी है उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार में अनुभवी युवा एवं महिलाओं के क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर स्थान दिया गया है उनका कहना था कि पिछले दिनों 27 नवंबर 2024 को सर्वसम्मति से डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन को अध्यक्ष चुना गया है वही कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अधिकृत किया गया है इसी समारोह में देवांगन समाज के सीजीपीएससी में चयनित सदस्यों का सम्मान नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन के हाथों किया जाएगा देवांगन समाज के लिए यह गौरव का विषय है की समाज के 24 सदस्य सीजीपीएससी में चयनित होकर सामने आए हैं उपरोक्त कार्यक्रम में सभी संरक्षक जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सहित समाज के प्रमुख गणमान्य नागरिक को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image