छत्तीसगढ़ / रायपुर

9वीं के छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


रायपुर ।   राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई है। उसी निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। घटना स्कूल में हुई या घर में इसकी जानकारी अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को घर में होना बता रही है। जबकि स्वजनों का आरोप है कि दो माह पहले स्कूल के डांस क्लास रूम में दुष्कर्म किया गया है। पीडि़ता के पिता ने बताया कि बेटी स्कूल जाने से मना करती थी। गुमसुम रह रही थी। स्कूल में शिक्षकों से संपर्क किया गया, तो कहा गया कि काउंसलर से बात कीजिए। जब बच्ची को काउंसलर के पास लेकर गए तो पूरे मामले का राजफाश हुआ। पिता का आरोप है कि लड़के के पिता पुलिस में हैं, जिसके कारण केस कमजोर किया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय भेज दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image