छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान विभिन्न मंडलों में संपन्न.

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रायपुर जिले के विभिन्न मंडलों—तेलीबांधा, शंकरनगर, पुरानीबस्ती, सदर बाजार, सिविललाइन, भांठागांव, डी.डी. नगर, तात्यापारा, रामनगर, टाटीबंध, बीरगांव, रायपुर ग्रामीण, भनपुरी, माना मंडल, मोवा मंडल एवं मां बंजारी मंडल—में प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन किया गया।
इन प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति, विचारधारा एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई।


जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में अनुशासन, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बनता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाने एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के दौरान तात्यापारा मंडल में शिविर के समापन सत्र में छ.ग. शासन के केबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए|
समस्त मंडलों के प्रशिक्षण वर्गों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की कार्य पद्धति को अपनाकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

रोहित द्विवेदी
मीडिया प्रभारी
भाजपा जिला रायपुर 

Leave Your Comment

Click to reload image