छत्तीसगढ़ / रायपुर

CM साय से केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की मुलाकात… रायपुर निगम की MIC बैठक आज… सूरजपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी…

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा, खनिज क्षेत्र के विस्तार तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई.


बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन बढ़ाने, खनन क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, रेल एवं लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी के विस्तार तथा औद्योगिक गतिविधियों को और गति देने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया. इसके साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन, कोयला गैसीकरण, सौर ऊर्जा विकास तथा खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी विशेष चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और केंद्र सरकार के सहयोग से ऊर्जा, खनन एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में राज्य नई संभावनाओं की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है.

एमआईसी की बैठक आज
रायपुर. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की बैठक 27 मई को प्रात: 11:30 बजे महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष में आयोजित है. बैठक में निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त और जोन कमिश्नर तथा विभाग प्रमुख अधिकारी व एमआईसी सदस्य मौजूद रहेंगे. एमआईसी की बैठक में पंद्रहवें वित्त आयोग मद से प्राप्त राशि के उपयोग, सड़क डामरीकरण संबंधी प्रस्ताव, निगम कर्मचारी अधिकारियों के चिकित्सा क्षतिपूर्ति और गरीबों के पेंशन प्रकरणों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे.

जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट में FIR, कांग्रेस कर रही प्रदर्शन
रायपुर. सूरजपुर में जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक  भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है, जिसके विरोध में आंदोलन किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में किसी एक थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. वहीं कल सभी जिलों में कांग्रेस थानों के सामने अनशन भी करेगी.

narayana
शहर में आज के कार्यक्रम

सिक्ख विद्यार्थियों का सम्मान

संगठन – छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स

वेलफेयर एसोसियेशन

स्थान- खालसा स्कूल, पंडरी

समय- सुबह 10 बजे से.

निःशुल्क योग प्रशिक्षण

संस्थान- भारतीय योग संस्थान की रायपुर शाखा

स्थान- भैरव सोसायटी स्थित योग परिवार का प्रांगण

समय- सुबह 6 बजे से.

कला प्रदर्शनी ‘मेरी मां’

संस्थान- महाकोशल कला परिषद

स्थान- घड़ी चौक के समीप

महाकोशल आर्ट गैलरी

समय- शाम 5 से 7 बजे तक.

परमानंद महोत्सव

संस्थान- श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट

स्थान- बूढ़ापारा स्थित मंदिर

समय- सुबह 10 बजे से दुग्धाभिषेक, वेदोक्त पाठ. रात्रि 8 से 9 बजे के मध्य विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन.

समर क्लासेस

संस्थान- गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड

स्थान- स्टेशन रोड गुरुद्वारे का लंगर हाल

समय- सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक.

Leave Your Comment

Click to reload image