छत्तीसगढ़ /

सीआरपीएफ के एसआई ने खुद को मारी गोली, जांच शुरू

छत्तीसगढ़संवाददाता सुकमा, 14 अक्टूबर। सुकमा जिले के मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक देवानंद यादव ने मंगलवार मध्यरात्रि के दौरान अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद साथी जवान उन्हें तत्काल फील्ड एंबुलेंस से इल्मागुड़ा कैंप ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 12 से 12.30 बजे के बीच की है। देवानंद यादव 131वीं वाहिनी सीआरपीएफ में पदस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप में मौजूद जवानों और अधिकारियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पार्थिव शरीर का नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image