"देवउठनी एकादशी 2023: तुलसी पूजन के विशेष उपाय और अर्पण की विधियाँ"
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को शास्त्रों में देवउत्थान या देवउठनी एकादशी कहा गया है. साल 2023 में देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को पड़ने वाली है. शास्त्रों में देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) का खास धार्मिक महत्व बताया गया है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं. जिसके बाद से सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं. देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) पर तुलसी-पूजन का खास विधान बताया गया है. आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी पर तुलसी को क्या अर्पित करने से धन की कमी दूर होती है.
देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) के दिन पीले रंग के धागे में 108 गांठे बांधकर तुलसी में बांधना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि जो कोई देवउठनी एकादशी पर यह काम करता है, उसे धन की कोई कमी नहीं होती है. धन के भंडार और तिजोरियां हमेशा भरी रहती हैं.
लाल चुनरी
धार्मिक परंपरा के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है. इसके अलावा यह उपाय वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए भी कारगर बताया गया है. ऐसे में आप चाहें तो मां तुलसी का आशीर्वाद पाने के लिए देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) पर उन्हें लाल रंग की चुनरी अर्पित कर सकते हैं.
कलावा (लाल)
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधना शुभ है. धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) पर ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही साथ हर प्रकार की मानोकामनाएं भी पूरी होती हैं.
कच्चा दूध
देवउठनी एकादशी का दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है. ऐसे में इस दिन उन्हें प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें.