Krishna Janmashtami 2024: इस साल 26 अगस्त को है कृष्ण जन्माष्टमी, जानिए किन चीजों से करें लड्डू गोपाल का अभिषेक…
Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी, यानी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व का दिन. इस पर्व का न सिर्फ पूरे भारत, बल्कि दुनियाभर में बसे हिंदुधर्म के अनुयायी, भगवान वासुदेव श्रीकृष्ण के भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं. हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन गोकुल से लेकर वृंदावन, मथुरा से लेकर घर मंदिर में श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना होती है. ऐसी मान्यता है कि इस पूजा है, भगवान के अभिषेक से कष्टों का अंत होता है. भगवान का एक स्वरूप लड्डू गोपाल का भी है. चलिए, जानते हैं लड्डू गोपाल के पूजन के बारे में.