संस्कृति

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? मिथुन समेत इन राशियों के लिए भारी होगा यह दिन

  कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? मिथुन समेत इन राशियों के लिए भारी होगा यह दिन

नई दिल्ली। जल्द ही लोग साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का अनुभव करने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर, 2024 को लगने वाला है। इस अवधि में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह समय अशुभ माना जाता है, जिसके नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार का सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है, लेकिन अगर कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, तो इसके  बुरे प्रभाव से बचा सकता है, तो चलिए जानते हैं।

मिथुन राशि 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण  मिथुन राशि के जातकों के लिए कई माईनों में ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। इन जातकों की सेहत खराब हो सकती है और कार्यों में बाधा आ सकती है। साथ ही धन से जुड़ा नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में इस राशि को यह सलाह दी जाती है कि इस दिन थोड़ा संभलकर रहें। इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा विधिवत करें और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें।

कर्क राशि 

सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर कर्क राशि पर भी काफी हद तक देखने को मिलेगा। इन लोगों के कार्यस्थल में विवाद हो सकता है। मेहनत करने के बाद भी उसकी सराहना नहीं होगी। ऐसे में इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यों से जुड़े रहें। भगवान कृष्ण का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही कहीं पर निवेश करने से बचें।

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए यह दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। सूर्य ग्रहण के मौके पर आपको सही निर्णय लेने में काफी दिक्कतें आएंगी। मानसिक और शारीरिक सेहत बिगड़ सकती है। साथ ही बेवजह के खर्च बढ़ेंगे। ऐसे में इस दिन थोड़ा सावधान रहकर कार्य करें। इसके साथ ही भगवान शिव की आराधना करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। 
 

Leave Your Comment

Click to reload image