संस्कृति

कपूर के साथ जलाएं लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी पाउडर, घर में होगा सकारात्मकता का संचार

 कपूर पूजा में मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। आरती के बाद कपूर जलाकर आरती की जाती है। जितना महत्व इसका पूजा में है उतना ही महत्व कपूर का ज्योतिष शास्त्र में भी माना जाता है। अगर आप घर में ऐसे ही कपूर जला रहे हैं तो उसके साथ ये तीन चीजें जलाएं इससे आपको दोगुना लाभ मिलेगा।आइए जानें क्या है वो चीजें।



लौंग
कपूर के साथ लौंग जलाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मकता घर में प्रवेश करती है और नकारात्मकता दूर होती है।


दालचीनी पाउडर
शनिवार या रविवार के दिन कपूर के साथ दालचीनी का पाउडर डालकर जलाएं। ऐसा करने से भी आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।दालचीनी के साथ कपूर जलाने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है और आर्थिक तंगी काफी हद तक दूर होती है।

तेजपत्ता
कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति के जीवन से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। अगर आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता या हमेशा धन की समस्या बनी रहती है तो आप शनिवार की रात को कपूर के साथ तेजपत्ता जलाएं और उसका धुआं घर में करें।

Leave Your Comment

Click to reload image