नवरात्रि से लेकर करवा चौथ और दिवाली तक, अक्टूबर माह में लगभग हर दिन व्रत और त्यौहार…
02-Oct-2024
अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना होने वाला है. इस माह लगभग हर एक दिन कोई न कोई व्रत-त्योहार जरूर मनाएं जाएंगे. इसलिए अक्टूबर का महीना धार्मिक नजरिए से काफी खास रहने वाला होगा. अक्टूबर माह के शुरुआती दिनों में नवरात्रि का पर्व जारी है. फिर इसके बाद कई प्रमुख त्योहार आएंगे. इसी माह विजयादशमी, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, धनतेरस, नरक चतुर्थी, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे विशेष त्योहार मनाए जाएंगे.
2 अक्टूबर- सूर्य ग्रहण, सर्व पितृ अमावस्या
3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
9 अक्टूबर- कल्पारम्भ
10 अक्टूबर- नवपत्रिका पूजा
11 अक्टूबर- दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महाष्टमी पूजा
12 अक्टूबर- दशहरा, शारदीय नवरात्रि का त्योहार
13 अक्टूबर- दुर्गा विसर्जन
14 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
17 अक्टूबर- आश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति
20 अक्टूबर- करवा चौथ, कार्तिक संकष्टी चतुर्थी
28 अक्टूबर- रमा एकादशी
29 अक्टूबर- धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि
31 अक्टूबर-नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली
दिवाली 2024
इस साल दिवाली की तारीख को लेकर लोग असमंजस में हैं. लेकिन आपको बता दें कि बड़ी दिवाली यानी दीपावली का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा. 31 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है.