संस्कृति

हिंदू नववर्ष में बन रहा पांच ग्रहों का पंचग्रही योग, इन राशियों के लिए शुभ, इन्हें संभालना होगा…

विक्रम संवत 2082 हिंदू नववर्ष की शुरुआत में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र, शनि और राहु मीन राशि में रहेंगे, जिससे पंचग्रही योग बनेगा। इसका प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी।



मेष
नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृषभ
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष शुभ रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन
करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।

सिंह
आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी की सलाह से निवेश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा।

कन्या
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

तुला
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल शुभ रहेगा। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

वृश्चिक
संतान से सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा।

धनु
घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें।

मकर
नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। छोटी यात्राएं होंगी, जो लाभकारी रहेंगी। परिजनों से तालमेल बनाए रखें।

कुंभ
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए निवेश में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन
मीन राशि में होने से इस राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रहेगा। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image