कब और कैसे करें मां लक्ष्मी के चालीसा का पाठ? जानें इसके शुभ समय और विधि…
08-Apr-2025
Maa Lakshmi Chalisa: लक्ष्मी चालीसा का पाठ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए किया जाता है. इसका पाठ आप नियमित रूप से कर सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष दिन और विधि ज्यादा फलदायी मानी जाती है.
पाठ करने का शुभ समय (Maa Lakshmi Chalisa)
शुक्रवार – माँ लक्ष्मी का वार होने के कारण शुक्रवार को विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.
पूर्णिमा – पूर्णिमा के दिन लक्ष्मीजी की पूजा और चालीसा पाठ विशेष फलदायी होता है.
दीपावली – इस दिन लक्ष्मी पूजन के समय चालीसा पाठ अवश्य करें.
प्रातःकाल या संध्या समय – यह समय शांत और पवित्र माना जाता है. विशेषकर सूर्योदय के बाद या सूर्यास्त के समय.
पाठ करने की विधि (Maa Lakshmi Chalisa)
स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें.
पूजा स्थल को साफ करें और माँ लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखें.
दीपक जलाएं और अगरबत्ती लगाएं.
माँ लक्ष्मी को पुष्प, अक्षत, हल्दी, कुमकुम, और नैवेद्य (मिठाई या फल) अर्पित करें.
इसके बाद “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 या 108 बार जाप करें.
अब लक्ष्मी चालीसा का शांत मन से पाठ करें.
पाठ के बाद आरती करें और माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करें.