इस दिन से शुरू होगा कार्तिक मास, जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान का महत्व
Kartik Month 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह महीना भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्रदान करने वाला होता है. कार्तिक मास की शुरुआत 8 अक्टूबर, बुधवार से हो रही है, जबकि इसका समापन 5 नवंबर, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर होगा. कार्तिक पूर्णिमा का दिन श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस दिन गंगा, यमुना, नर्मदा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. इसलिए इसे मोक्षदायी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.