संस्कृति

साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल

 साल 2026 में  कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिसमें 2 सूर्य व 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं । यह जानकारी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिवकुमार शर्मा ने आज जैतो में दी। उन्होंने कहा कि पहला सूर्य ग्रहण  17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को लगेगा।यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिणी चिली और अर्जेंटीना, व दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस लिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।दूसरा 

पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को होगा। यह एक महत्वपूर्ण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका पथ ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल से होकर गुजरेगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। तीसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण  3 मार्च 2026, मंगलवार को लगेगा।

यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका और यूरोप में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत के कई हिस्सों में नजर आएगा।  इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चौथा आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार लेगेगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। यह भारत में कही भी दिखाई नहीं देगा। पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि जिस देश में ग्रहण दिखाई नहीं देता है तो वहां उसका कोई भी सूरत व धार्मिक मान्यता नहीं होती हैं और ना ही उसका प्रभाव पड़ता हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image