शाम के समय भूलकर भी न करें गलतियां, नाराज हो जाती हैं माता लक्ष्मी …
मां लक्ष्मी सुख, समृद्धि और वैभव की देवी है. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में साफ-सफाई, शांति और सकारातमक वातावरण होता है. वहां मां लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहता है, लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में शाम के समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं. जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संध्या का समय बेहद पवित्र माना गया है, इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. शास्त्रों में बताया है कि शाम के समय घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए, कई लोग आलस के कारण समय पर दीपक या लाइट नहीं जलाते. इससे नकारात्मक उर्जा बढ़ती है और लक्ष्मीजी घर से दूर चली जाती हैं. खासतौर पर मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाना जरूरी होता है. इसके अलावा कई लोग शाम होते ही घर में झाड़ू लगाने लगते हैं. धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर की बरकत चली जाती है. हालांकि सफाई रखना अच्छी बात है, लेकिन शाम के समय झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना गया. इसके बावजूद कई लोग रोज यह गलती करते हैं.