"सेंट्रल रेलवे: 21 ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2023, योग्यता और अन्य जानकारी"
Railway Jobs: सेंट्रल रेलवे ने ग्रुप डी के 21 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 17 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन / बारहवीं / दसवीं की डिग्री हासिल की हो.
आयु सीमा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-1 से लेवल 5 के अनुरूप प्रति माह .
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 500 रुपए देना होगा. जबि आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी.
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल
वेबसाइट www. ifinish.in/rrc_cr_ sports 2023/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
चयन ट्रायल, गेम स्किल तथा फिजिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा.