"यूपी पुलिस भर्ती 2024: 921 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन, 28 जनवरी तक है मौका"
लखनऊ: पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने सब इंस्पेक्टर पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर और पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर के पद पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 28 जनवरी तक का समय दिया गया है।
भर्ती कुल 921 पदों पर होनी है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होने वाली है।
पदो का विवरण
पदनाम:
- सब इंस्पेक्टर (गोपनीय)
- रिक्त पदों की संख्या: 268
पदनाम:
- पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर
- रिक्त पदों की संख्या: 449
पदनाम:
- पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर
- रिक्त पदों की संख्या: 204
मानदेय
- पुलिस उप निरीक्षक समूह ‘ग’ – 9300 – 34800 रुपए। ग्रेड पे 4200 के साथ 112400 रुपए तक।
- पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक/लेखा) समूह ‘ग’ – 5200 – 20200 रुपए। ग्रेड पे 2800 के साथ 93300 रुपए तक।
आवेदन का तरीका
यूपी पुलिस एसआई, एएसआई के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी 2024 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकेंगे।
- – वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- – होम पेज पर दिख रहे आवेदन हेजु Link पर क्लिक करें।
- – इसके बाद संबंधित बद के लिए Candidate’s Registration लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
- – यूपी पुलिस भर्ती विज्ञापन में दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन करें।
- – आवेदन शुल्क जमा कराएं। डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए शुल्क जमा कराया जा सकता है।
- – किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 044- 47749010 पर कॉल कर सकते हैं।