रोजगार

"असम में शिक्षकों की भर्ती: 5550 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि फरवरी 2, वेबसाइट dee.assam.gov.in पर करें आवेदन"

 

सरकारी नौकरी की तलाश अगर आप कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. असम में शिक्षक के पांच हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती चल रही है. ये भर्तियां डायरेक्ट्रेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन असम ने निकाली है. इनके लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले शुरू हो चुका था और अब बस आवेदन के लिए कुछ ही दिन बचे हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. जानिए कैसे करें अप्लाई.

आवेदन के लिए आपको पहले डायरेक्ट्रेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, असम की ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in. पर जाना होगा. जिसपर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं.

शिक्षक के इन पदों के लिए है वैकेंसी

डीईई असम में निकले वैकेंसी पर लोअर प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर के पद हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 5550 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. टोटल वैकेंसी में से 1750 पद अपर प्राइमरी स्कूल के लिए हैं. ये वैकेंसी असिस्टेंट टीचर, साइंस टीचर और हिंदी टीचर की है. वहीं बाकी बचे 3800 पद लोअर प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के हैं.

आवेदन करने की आखिरी तारीख और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू हुई है और फॉर्म भरने का लास्ट डेट 2 फरवरी 2024 है. सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा. जो कैंडिडेट्स पहला चरण पार कर लेगा उसे अगले चरण में प्रवेश मिलेगा. सैलरी की बात करें तो इन पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी पे बेंड – 2 के हिसाब से मिलेगी. इसके मुताबिक महीने के 14 हजार से 70 हजार रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

 

 

 

 

 

 

#govtjobs #upsc #ssc #currentaffairs #gk #ssccgl #ias #jobs #governmentjobs #generalknowledge #ibps #india #knowledge #sarkarinaukri #rrb #ips #job #govtjob #civilservices #gkindia #study #banking #dailycurrentaffairs #govtexam #jobsearch #nda #education #upscprelims #rrbntpc #bankpo

Leave Your Comment

Click to reload image